फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KVS Recruitment 2026: Recruitment for PGT, TGT and Instructor Posts, Selection Through Interview

केवीएस भर्ती 2026: पीजीटी-टीजीटी और प्रशिक्षक पदों पर भर्ती, साक्षात्कार से होगा चयन; कितना मिलेगा वेतन? जानें

Tue, 22 Sep 2026 04:00 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 22 Sep 2026 04:00 PM IST
सार

केवीएस भर्ती 2026 के तहत पीजीटी, टीजीटी, प्रशिक्षक और अन्य पदों पर संविदा आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन साक्षात्कार में शामिल होना होगा। भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और मानदेय भी तय किया गया है।

विज्ञापन
KVS Recruitment 2026: Recruitment for PGT, TGT and Instructor Posts, Selection Through Interview
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

अंबाला कैंट के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या 1, 2, 3 और 4 में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संविदा शिक्षकों और प्रशिक्षकों का पैनल बनाया जाएगा। इसके लिए 25 सितंबर 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू होगा। इसमें पीजीटी, टीजीटी, विशेष शिक्षक, एटीएल प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक, व्यावसायिक प्रशिक्षक, आत्मरक्षा प्रशिक्षक, योग शिक्षक और परामर्शदाता के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या 2, अंबाला कैंट में इंटरव्यू के लिए पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पद शैक्षणिक योग्यता
पीजीटी भौतिकी भौतिकी या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, कम से कम 50% अंक। स्नातक स्तर पर भी संबंधित विषय पढ़ा होना चाहिए। बी.एड. या मान्य एकीकृत बी.एड. डिग्री जरूरी।
पीजीटी कंप्यूटर साइंस कंप्यूटर साइंस/आईटी में एम.एससी., एम.सी., एम.टेक. या संबंधित डिग्री, कम से कम 50% अंक। बी.एड. या मान्य एकीकृत बी.एड. डिग्री जरूरी।
टीजीटी गणित संबंधित विषय में स्नातक/ऑनर्स/एकीकृत डिग्री, कम से कम 50% अंक। बी.एड. या मान्य विशेष शिक्षा योग्यता जरूरी। सीटीईटी पेपर-II पास होना अनिवार्य। गणित को कम से कम 3 साल या 6 सेमेस्टर पढ़ा होना चाहिए। साथ में भौतिकी, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस या सांख्यिकी में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए।
टीजीटी संस्कृत संस्कृत या संबंधित विषय में स्नातक/ऑनर्स/पोस्ट ग्रेजुएशन/एकीकृत डिग्री। बी.एड. या मान्य विशेष शिक्षा योग्यता जरूरी। सीटीईटी पेपर-II पास होना अनिवार्य। स्नातक में संस्कृत कम से कम 3 साल या 6 सेमेस्टर पढ़ी होनी चाहिए।
टीजीटी विज्ञान संबंधित विज्ञान विषयों में स्नातक/ऑनर्स/पोस्ट ग्रेजुएशन/एकीकृत डिग्री। बी.एड. या मान्य विशेष शिक्षा योग्यता जरूरी। सीटीईटी पेपर-II पास होना अनिवार्य। जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और रसायन विज्ञान का निर्धारित संयोजन होना चाहिए।
विशेष शिक्षक स्नातक में कम से कम 50% अंक। विशेष शिक्षा में बी.एड. या बी.एड. के साथ विशेष शिक्षा का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट। प्रारंभिक स्तर का सीटीईटी पास होना चाहिए। भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) में वैध पंजीकरण और CRR नंबर जरूरी।
एटीएल प्रशिक्षक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक, कम से कम 50% अंक। एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड., कम से कम 50% अंक। हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने की क्षमता और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी।
खेल शिक्षक/कोच शारीरिक शिक्षा में स्नातक या समकक्ष योग्यता, कम से कम 50% अंक। राज्य या राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए।
व्यावसायिक शिक्षक/प्रशिक्षक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में स्नातक, कम से कम 50% अंक। एनसीटीई मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड., कम से कम 50% अंक। हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ाने की क्षमता और कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी।
लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षक मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय महासंघ से कराटे, ताइक्वांडो या जूडो में प्रमाणित प्रशिक्षक होना चाहिए।
योग शिक्षक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष डिग्री। मान्यता प्राप्त संस्थान से योग में एक साल का प्रशिक्षण होना चाहिए।
काउंसलर मनोविज्ञान में बीए या बीएससी। काउंसलिंग में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना चाहिए। स्कूलों में करियर/शैक्षिक परामर्श का अनुभव वांछनीय है।

कितना मिलेगा वेतन?

एटीएल प्रशिक्षक, खेल शिक्षक/कोच और व्यावसायिक शिक्षक/प्रशिक्षक को 25,000 रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। वहीं लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षक को 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।काउंसलर को अन्य संविदात्मक टीजीटी के बराबर पारिश्रमिक दिया जाएगा।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

  • भरा हुआ आवेदन फॉर्म
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट
  • मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • टीजीटी और विशेष शिक्षक पद के लिए सीटीईटी प्रमाणपत्र
  • विशेष शिक्षक पद के लिए आरसीआई पंजीकरण और सीआरआर विवरण
  • अनुभव प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • कोच और प्रशिक्षक पद के लिए खेल या पेशेवर प्रमाण पत्र
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • वैध फोटो पहचान पत्र

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। साक्षात्कार के बाद अंबाला कैंट के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या 1, 2, 3 और 4 में संविदा पर नियुक्ति के लिए पैनल तैयार किया जाएगा। पैनल में नाम आने का मतलब नौकरी पक्की होना नहीं है। नियुक्ति स्कूल की जरूरत के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में की जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

  • केवीएस या संबंधित स्कूल की वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • जरूरी शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी तैयार करें।
  • एक से ज्यादा पदों के लिए आवेदन करने पर हर पद के लिए अलग फॉर्म भरें।
  • 25 सितंबर 2026 को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, अंबाला कैंट पहुंचें।
  • सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच अपना पंजीकरण कराएं।
  • आवेदन फॉर्म और दस्तावेज जमा करने के बाद मूल प्रमाण पत्रों के साथ साक्षात्कार में शामिल हों।

बिना अपॉइंटमेंट के यहां होगा साक्षात्कार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, अंबाला कैंट, हरियाणा - 133001

उम्मीदवारों को किसी अलग अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं है। निर्धारित तारीख पर सीधे साक्षात्कार स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed