{"_id":"5a4376dc4f1c1bcd6d8b66e4","slug":"woman-gang-raped-murdered-as-she-denied-to-change-religion-after-marriage-in-ramgarh-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद धर्म नहीं बदला तो ससुर-चचिया ससुर ने किया गैंगरेप, चीखें सुनता रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद धर्म नहीं बदला तो ससुर-चचिया ससुर ने किया गैंगरेप, चीखें सुनता रहा पति
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद धर्म बदलने से मना करने पर महिला के साथ ससुर और चाचा ससुर द्वारा सामूहिक बलात्कार और हत्या की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वारदात झारखंड के रामगढ़ में हुई है। वारदात के करीब एक महीने बाद महिला का शव रामगढ़ के नजदीक गरगा नदी के पास बरामद होने पर पूरी घटना का खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या से पहले सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है।
एक निजी टीवी चैनल न्यूज एक्स की खबर के मुताबिक झारखंड के रामगढ़ के पास हुई इस सनसनीखेज वारदात की जांच में पुलिस जुट गई है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया है और पूछताछ में कई सनसनीखेज बातें सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक महिला के पति आदिल अंसारी ने बताया है कि, ‘हम दोनों ने घर से भागकर शादी की और फिर बोकारो स्थित अपने चाचा के घर गए। चूंकि मेरी पत्नी दूसरे धर्म की थी इसलिए चाचा ने मेरे पिता को इसकी खबर दी।’
पुलिस ने बताया कि इसके बाद आदिल के चाचा और पिता ने महिला अपना धर्म बदल ले। हालांकि दोनों ने ऐसा करने से मना कर दिया और कहा कि बिना धर्म बदले ही वे एक दूसरे के साथ रहेंगे। जिसके बाद आदिल और उसकी पत्नी की आदिल के चाचा और पिता के साथ झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
खबरों के मुताबिक जब पति-पत्नी ने उनकी बात नहीं मानी तो चाचा-पिता ने दूसरा रास्ता अपनाया। दोनों को ट्रेन के रास्ते रांची जाने की सलाह दी और कहा गया कि वह उन्हें स्टेशन तक छोड़ देंगे। इसपर वे राजी हो गए। इस दौरान जंगल के रास्ते रेलवे स्टेशन जाने पर आदिल को उसकी पत्नी को शक हुआ। जिस पर आदिल ने पूछने पर पिता ने कहा कि दोनों को भविष्य में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, वे दोनों अभी से परेशान हो रहे हैं।
पुलिस ने मुताबिक आदिल के बताया कि, 'पिता ने मुझे कस के जकड़ लिया और चाचा पत्नी को जंगल में ले गया। इसके बाद आदिल एक घंटे तक पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनता रहा। इसके बाद पिता जंगल गए और फिर बाद में सबकुछ शांत हो गया।’
पुलिस इस दरिंदगी भरी वारदात की तफ्तीश में जुट गई है।