Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Havoc of cerebral malaria in Jharkhand: Two children from the same family die within 12 hours

झारखंड में ब्रेन मलेरिया का कहर: 12 घंटे में एक ही परिवार के दो मासूमों की मौत, तीसरे की हालत गंभीर

Sun, 29 Nov 2026 09:22 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Nov 2026 09:22 AM IST
सार

पूर्वी सिंहभूम के पोटका प्रखंड के चारडीहा गांव में ब्रेन मलेरिया से 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। तीसरे बच्चे की हालत गंभीर है। जांच में 12 छात्राओं समेत कई लोग मलेरिया संक्रमित मिले।

विज्ञापन
Havoc of cerebral malaria in Jharkhand: Two children from the same family die within 12 hours
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोटका प्रखंड की तेंतलापोड़ा पंचायत स्थित तेंतला टोला चारडीहा में ब्रेन मलेरिया की चपेट में आने से 12 घंटे के भीतर एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि तीसरा बच्चा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसका इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


चारडीहा निवासी सीमांत भूमिज के तीन भाई-बहन मलेरिया से पीड़ित थे। परिजन पांच वर्षीय गोबिंद सरदार, आठ वर्षीय लक्ष्मण सरदार और 10 वर्षीय प्रिया सरदार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में पांच वर्षीय गोबिंद ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए लक्ष्मण और प्रिया को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल भेज दिया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान 10 वर्षीय प्रिया की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय लक्ष्मण की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य जांच और संक्रमण
घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कुल 61 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें चारडीहा के 11 ग्रामीण शामिल थे। वहीं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पोटका की 12 छात्राएं भी मलेरिया से संक्रमित पाई गईं। एक ही इलाके में दो बच्चों की मौत और कई छात्राओं के संक्रमित मिलने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की प्रतिक्रिया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि तेंतला गांव में मलेरिया जांच शिविर आयोजित किए गए थे। पीड़ित बच्चों के परिजनों ने जांच नहीं कराई और न ही बच्चों के बीमार होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने पर तत्काल इलाज शुरू कर स्थिति संभाली जा सकती थी। फिलहाल प्रखंड में माइक्रोप्लान के तहत प्रतिदिन जांच की जा रही है और मरीजों को आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed