{"_id":"62b63c660dfd1b2dae0d5e3c","slug":"three-year-old-boy-of-jharkhand-sold-by-aunt-rescued-from-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: चाची ने 1.30 लाख रुपये में बेचा तीन साल का मासूम, पुलिस ने बिहार से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: चाची ने 1.30 लाख रुपये में बेचा तीन साल का मासूम, पुलिस ने बिहार से छुड़ाया
Sat, 25 Jun 2022 04:06 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 25 Jun 2022 04:06 AM IST
सार
पुलिस ने छानबीन शुरू की इसके बाद पता चला कि आखिरी बार उसकी चाची के घर देखा गया था इसके बाद उसने खुलासा किया कि बच्चा बिहार में एक महिला को बेचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पैसे के लालच किसी को कितना गिरा देता है, यह बात एक झारखंड की महिला ने साबित कर दी है। यहां एक रिश्ते की चाची ने एक तीन साल के मासूम को बिहार की महिला को 1.30 लाख रुपये में बेच दिया। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि आरोपी चाची और उसे खरीदने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि बिहार के जहानाबाद जिले के मखदूमपुर इलाके से छुड़ाए गए बच्चे को गुरुवार रात झारखंड के हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में उसके घर वापस लाया गया। बच्चे के लापता होने के बाद उसके परिवार वालों ने 20 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन शुरू की इसके बाद पता चला कि आखिरी बार उसकी चाची के घर देखा गया था। पुलिस ने आरोपी चाची से कड़ाई से पूछताछ की और उसने खुलासा किया कि बच्चा बिहार में एक महिला को बेचा गया, जिसके तीन बच्चे हैं लेकिन कोई बेटा नहीं है।
विज्ञापन
पुलिस बच्चे के पिता के साथ मखदूमपुर गई और लड़के को छुड़ाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेरु गांव में बच्चे की चाची के घर से कुल 1.10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना में कोई और भी शामिल है या नहीं।