Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi markets are buzzing with activity for Chhath Puja, with crowds flocking to shop.

झारखंड: रांची में छठ की रौनक, बाजारों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 14 Nov 2026 04:51 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 04:51 PM IST
सार

छठ महापर्व को लेकर रांची के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा सामग्री और फलों की खरीदारी के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, जिला प्रशासन घाटों की साफ-सफाई, सजावट और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा है।

विज्ञापन
Ranchi markets are buzzing with activity for Chhath Puja, with crowds flocking to shop.
बाजार में छठ सामग्रियों की खरीदारी करते श्रद्धालु

विस्तार

लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर राजधानी रांची के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर के प्रमुख बाजार पूजा सामग्री, फल-फूल, बांस के सूप-दौरा और मिट्टी के दीयों से सज गए हैं। छठ पूजा की खरीदारी के लिए बाजारों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग कंदमूल, सेब, केला, डाभ नींबू सहित विभिन्न प्रकार के फल और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर नदियों, तालाबों और छठ घाटों की साफ-सफाई तथा सजावट में जुटे हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारी लगातार विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन

शनिवार को छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना है। इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ और चावल से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके बाद उनका लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ भगवान भास्कर की आराधना करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के सभी प्रमुख छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। लोकभवन के समीप स्थित छठ घाट पर विशेष सजावट की गई है, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार के पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके अलावा धुर्वा स्थित मत्स्य विभाग के तालाब, धुर्वा डैम, कांके डैम और स्वर्णरेखा नदी सहित अन्य घाटों पर भी तैयारियां की जा रही हैं।



ये भी पढ़ें- बिहार: पटना में क्यों और किसने किया पुलिस टीम पर हमला, ASI को खेत में ले जाकर बेरहमी पीटा; जानिए पूरा मामला

सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न घाटों पर पुलिसकर्मियों को बाइक से पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कई प्रमुख घाटों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। छठ के अवसर पर लाखों श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे।

 

बाजार में छठ सामग्रियों की खरीदारी करते श्रद्धालु

बाजार में छठ सामग्रियों की खरीदारी करते श्रद्धालु

 

बाजार में छठ सामग्रियों की खरीदारी करते श्रद्धालु

बाजार में छठ सामग्रियों की खरीदारी करते श्रद्धालु

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed