Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   bhushan-bara-wife-joshima-khakha-responds-to-allegations-jharkhand

झारखंड: विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों पर पत्नी जोशिमा खाखा की सफाई, बोलीं- पति की छवि खराब करने की साजिश

Sat, 14 Nov 2026 03:49 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Nov 2026 03:49 PM IST
सार

झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर लगे आरोपों के बीच उनकी पत्नी जोशिमा खाखा ने सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को साजिश करार देते हुए कहा कि उनके पति की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
bhushan-bara-wife-joshima-khakha-responds-to-allegations-jharkhand
जोशिमा खाखा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा की पत्नी जोशिमा खाखा ने कहा, "यह सब उस लड़की को शामिल करके साजिश के तहत किया गया है। जैसा कि आप मीडिया में देख रहे हैं और फिलहाल खबरों में बताया जा रहा है। देखिए, उसे यहां से ले जाया गया और उसके अपने दादा-दादी को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। जब उन्हें उस रात पता चला कि वह वहां नहीं है, तो वे हैरान रह गए कि आखिर यह कैसी स्थिति है।

विज्ञापन

वे मेरे पति की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पूरा झारखंड और खासकर सिमडेगा उनके काम करने के तरीके और लगातार बढ़ती लोकप्रियता को जानता है। उन्होंने हमेशा दूसरों के लिए काम किया है और लोगों की मदद के लिए समर्पित रहे हैं। उन्हें खास तौर पर छोटी बच्चियों से बहुत लगाव है। हमारे अपने दो बेटे हैं, इसलिए हम सभी लड़कियों को अपनी बेटियों की तरह मानते हैं। हम उसे यहां इसलिए लाए थे, ताकि वह पढ़ाई कर सके और वह पढ़ाई कर भी रही थी।"

विज्ञापन


जानें पीड़ित किशोरी ने क्या आरोप  लगाया था
पीड़ित नाबालिग लड़की ने शिकायत में बताया है कि उसे पढ़ाई कराने और स्कूल में दाखिला दिलवाने का भरोसा देकर लाया गया था। पीड़िता को पहले सिमडेगा स्थित विधायक आवास पर रखा गया और फिर वहां से रांची लाया गया। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ही स्थानों पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज; विधायक ने आरोपों को बताया गलत

शिकायत आवेदन के अनुसार, 5 अगस्त  को रांची स्थित विधायक आवास में भूषण बाड़ा ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा, घटना के बाद पीड़िता को किसी से भी इस बारे में न बोलने की कड़ी चेतावनी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि बात उजागर करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने शिकायती आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed