{"_id":"6af7d071619a36eae90efd2b","slug":"one-month-old-baby-dies-at-sadar-hospital-family-alleges-ambulance-delay-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: हजारीबाग रेफर किए गए एक माह के मासूम की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे इंतजार के बाद मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: हजारीबाग रेफर किए गए एक माह के मासूम की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे इंतजार के बाद मिली एंबुलेंस
Sat, 14 Nov 2026 08:38 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:38 AM IST
सार
सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे एक माह के बच्चे की शुक्रवार शाम मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने उसे हजारीबाग रेफर किया था, लेकिन एंबुलेंस के लिए करीब दो घंटे इंतजार करना पड़ा। वहीं, अस्पताल उपाधीक्षक ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बच्चे की हालत पहले से गंभीर थी और उसे बचाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : freepik
विस्तार
सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल उठे हैं। बेहतर इलाज की उम्मीद में अस्पताल पहुंचे एक माह के मासूम ने शुक्रवार शाम दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सक द्वारा हजारीबाग रेफर करने के बाद भी समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इस कारण करीब दो घंटे तक इंतजार करने के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
एंबुलेंस के इंतजार में सांसें थमीं
प्रतापपुर प्रखंड के हारा गांव निवासी छत्तीस भारती अपने एक माह के पुत्र रूपेश कुमार को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सक ने बच्चे की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया। परिजनों को उम्मीद थी कि एंबुलेंस से वे शीघ्र हजारीबाग पहुंचकर बच्चे का बेहतर इलाज करवा सकेंगे। परिजनों के अनुसार, वे लगातार एंबुलेंस की मांग करते रहे, पर दो घंटे तक वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया। उचित समय पर वाहन न मिलने और इलाज में देरी के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मौत के बाद मिला वाहन
मासूम की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत तत्परता दिखाई और शव को गांव ले जाने के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करा दी। परिजनों ने इस व्यवस्था पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब बच्चे को जीवन बचाने के लिए दूसरे अस्पताल ले जाने की सख्त जरूरत थी, तब समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं दी गई। जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों से रेफर किए जाने पर निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान करने का स्पष्ट प्रावधान है। इस नियम के बावजूद मासूम को समय पर एंबुलेंस न मिलने के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने दी सफाई
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. मनीष लाल ने परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति अस्पताल में लाते समय ही काफी नाजुक थी। अस्पताल में एंबुलेंस पूरी तरह से उपलब्ध थी, लेकिन नियमानुसार बच्चे को रेफर करने से पहले उसकी स्थिति को स्थिर करने का प्रयास किया जा रहा था। चिकित्सकों ने बच्चे को बचाने के लिए अंबु बैग का उपयोग भी किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया।