Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Garhwa Road Accident Injured Man Taken on Handcart Dies During Treatment

सड़क हादसे में घायल युवक को ठेले पर ले गए परिजन: इलाज के दौरान मौत; शव रखकर दो घंटे किया सड़क जाम

Sat, 14 Nov 2026 09:34 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sat, 14 Nov 2026 09:34 AM IST
सार

झारखंड के गढ़वा जिले में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय नारद ठाकुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस नहीं मिलने पर उन्हें करीब एक किलोमीटर तक ठेले पर लादकर ले जाना पड़ा। शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भवनाथपुर-खरौंधी मुख्य मार्ग दो घंटे तक जाम रखा।

विज्ञापन
Garhwa Road Accident Injured Man Taken on Handcart Dies During Treatment
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय युवक की समय पर एंबुलेंस और उचित इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद पैर से लगातार बहते खून के बीच परिजन घायल को करीब एक किलोमीटर दूर ठेले पर लादकर स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार शाम मृतक का शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने भवनाथपुर-खरौंधी मुख्य मार्ग को दो घंटे तक जाम रखकर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन


तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हादसा
नावाडीह टोला निवासी नारद ठाकुर अपनी मोटरसाइकिल से बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोड़ पर नावाडीह से धान लादकर बाजार की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में नारद ठाकुर का दाहिना पैर बुरी तरह कुचल गया और वे सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
दुर्घटना के बाद परिजनों को तत्काल कोई एंबुलेंस या अन्य साधन उपलब्ध नहीं हो सका। गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन घायल नारद को एक किलोमीटर दूर ठेले पर लादकर किसी तरह चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां प्राथमिक इलाज और मरहम-पट्टी के बाद चिकित्सक ने उन्हें मेदिनीनगर स्थित मेडिकल अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई प्रेमनंद ठाकुर का आरोप है कि मेदिनीनगर अस्पताल में चिकित्सकों ने नारद को रांची रेफर करने की सलाह दी, लेकिन रात के समय एंबुलेंस और ऑक्सीजन सुविधा देने से साफ इन्कार कर दिया। उचित चिकित्सा सहायता न मिल पाने के कारण नारद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
शुक्रवार शाम जब नारद का शव नावाडीह मोड़ पहुंचा, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग पर शव रखकर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया। इसके कारण भवनाथपुर और कोन की दिशा में जाने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त करने, चालक की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और बच्चों की पढ़ाई की समुचित व्यवस्था की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने आरोपी चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed