फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   New system to address blood shortage: blood to be available within four hours; service to launch in 90 days

ब्लड चाहिए तो बस एक कॉल: झारखंड में शुरू होगी नई व्यवस्था, रांची में बनेगा कमांड सेंटर

Wed, 16 Sep 2026 09:40 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2026 09:40 PM IST
सार

झारखंड में जरूरत के समय रक्त उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग और एम साइंस कंपनी के बीच एमओयू हुआ है। नई व्यवस्था के तहत मरीज या परिजन टोल-फ्री नंबर पर रक्त की मांग कर सकेंगे और अधिकतम चार घंटे में रक्त उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
New system to address blood shortage: blood to be available within four hours; service to launch in 90 days
स्वास्थ्य मंत्री के सामने हुआ एमओयू

विस्तार

झारखंड में ब्लड की कमी और जरूरत के समय रक्त उपलब्ध नहीं होने की समस्या को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और एम साइंस कंपनी के बीच एमओयू हुआ है। नई व्यवस्था के तहत मरीज या उनके परिजन टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर रक्त की मांग कर सकेंगे। कॉल मिलने के बाद अधिकतम चार घंटे के भीतर रक्त उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। व्यवस्था को अगले 90 दिनों में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि ब्लड की कमी के कारण किसी मरीज या उसके परिजन को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। जरूरत के समय सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था के संचालन और निगरानी के लिए रांची में कमांड सेंटर बनाया जाएगा। जल्द ही टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

एमओयू के तहत कंपनी ब्लड कलेक्शन, जांच, स्टोरेज, रखरखाव और संबंधित अस्पताल तक रक्त पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालेगी। रक्त की जांच निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी, ताकि मरीजों को सुरक्षित रक्त मिल सके। यह सुविधा सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाएगी और सभी जिलों में बैठक कर इसकी निगरानी होगी। रांची का कमांड सेंटर पूरे राज्य में ब्लड की उपलब्धता और आपूर्ति पर नजर रखेगा।



ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड: 10वीं-12वीं का परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, स्कूलों को मिला अतिरिक्त समय, अब इस दिन तक मौका

एनएचएम अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने बताया कि कंपनी की ओर से रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, जबकि विभाग तकनीकी सहयोग देगा। मानव संसाधन समेत अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ एनसीसी, एनएसएस, पुलिस बल और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। रक्तदान को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed