फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   Jharkhand: Applications open for PhD admission at NLU Ranchi; apply by October 31.

झारखंड: एनएलयू रांची में पीएचडी दाखिले के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

Sat, 10 Oct 2026 09:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 10 Oct 2026 09:28 PM IST
सार

एनएलयू रांची ने फुल टाइम और पार्ट टाइम पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने शैक्षणिक योग्यता, पाठ्यक्रम अवधि और शुल्क संबंधी विवरण भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: Applications open for PhD admission at NLU Ranchi; apply by October 31.
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनएलयू), रांची ने फुल टाइम और पार्ट टाइम पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

फुल टाइम पीएचडी पाठ्यक्रम की अवधि तीन वर्ष, जबकि पार्ट टाइम पीएचडी की अवधि चार वर्ष निर्धारित की गई है। फुल टाइम पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को परिसर में उपस्थित रहना होगा। वहीं, पार्ट टाइम पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 दिन परिसर में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


क्षणिक योग्यता और विषय विकल्प
फुल टाइम पीएचडी में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के पास एलएलएम की डिग्री में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम अंकों की सीमा 50 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: एम्स देवघर का आज दूसरा दीक्षांत समारोह, 11 मेधावी विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

लॉ में पीएचडी और अंतरविषयक पीएचडी के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के पास किसी भी विषय में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्गों और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। अंतरविषयक पीएचडी के तहत अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और प्रबंधन विषय शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया में नेट और जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

शुल्क और पाठ्यक्रम का विवरण
फुल टाइम पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए तीन वर्ष का कुल शुल्क 6,41,500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक सेमेस्टर के लिए 23,500 रुपये भोजन शुल्क अलग से देना होगा। वहीं, पार्ट टाइम पीएचडी पाठ्यक्रम का कुल शुल्क 7,10,000 रुपये तय किया गया है। पहले सेमेस्टर में अभ्यर्थियों को शोध पद्धति एवं कानूनी लेखन, वैश्वीकृत दुनिया में कानून और न्याय तथा तुलनात्मक सार्वजनिक कानून जैसे विषयों का अध्ययन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed