फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News: Minister Deepika Pandey arrived to know the condition of former CM Shibu Soren

Ranchi News: पूर्व सीएम शिबू सोरेन का हाल जानने पहुंचीं मंत्री दीपिका पांडेय, विकास कार्यों पर CM से की चर्चा

Fri, 18 Jul 2025 10:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 18 Jul 2025 10:17 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने झारखंड की महिलाओं को सशक्त बनाने के लक्ष्य को दोहराया। बैठक में मूसलाधार बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कें, पुल-पुलियों और पंचायती राज कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।

विज्ञापन
Ranchi News: Minister Deepika Pandey arrived to know the condition of former CM Shibu Soren
सीएम से चर्चा करतीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत झारखंड के पूर्व सीएम सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल लिया। साथ ही जल से जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

विज्ञापन


मुलाकात के बाद मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलकात की। इस दौरान ग्रामीण विकास कार्यों के प्रगति के बारे में चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर आवर गुणवत्तापूर्ण धरातल में उतारे। वहीं मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने विश्व बैंक द्वारा सराही गई झारखंड की जोहार परियोजना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ विस्तारपूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभिनव पहल ने ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। अब इस परियोजना को और व्यापक रूप देने की दिशा में राज्य सरकार पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। विश्व बैंक के सहयोग से आने वाले वर्षों में हमारी झारखंड की बहनों को और अधिक अवसर, संसाधन और सशक्तिकरण का लाभ मिलेगा। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है झारखंड की हर महिला को सक्षम, सशक्त और समृद्ध बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- राजस्थान में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी की भरमार! 12121 पदों के लिए जारी हुआ नोटिस, यहां पढ़ें

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पाण्डेय ने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दिया। मूसलाधार बारिश से कई जिले के पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होने पर भी चर्चा हुई। ग्रामीण सहित कई शहरी क्षेत्रों की सड़कें भी इस बारिश से क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं पंचायती राज कार्यक्रम पर भी चर्चा हुई है। गौरतलब है कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में पिछले 20 दिनों से इलाजरत हैं। उन्हें देखने के लिए राष्ट्रपति से लेकर कई दिग्गज राजनेता अस्पताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed