Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Statewide strike by 108 ambulance staff ends; agreement reached on all demands

झारखंड: एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, दो माह में बदलेगी संचालन कंपनी; 48 घंटे में मिलेगा बकाया वेतन

Sun, 22 Nov 2026 08:54 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2026 08:54 PM IST
सार

झारखंड में पांच दिनों से जारी 108 एम्बुलेंस कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार देर शाम समाप्त हो गई। सरकार और संघ के बीच वार्ता में सम्मान फाउंडेशन को दो महीने के भीतर हटाने, 48 घंटे में दो महीने का बकाया वेतन देने और वेतन-ईपीएफ की कटौती की जांच कराने पर सहमति बनी।
 

विज्ञापन
Statewide strike by 108 ambulance staff ends; agreement reached on all demands
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों की पांच दिनों से जारी हड़ताल खत्म हो गई है। रविवार देर शाम राज्य सरकार और एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद संघ ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से मांगों के क्रियान्वयन को लेकर आदेश भी जारी किए गए हैं। समझौते के तहत मौजूदा एम्बुलेंस संचालन कंपनी सम्मान फाउंडेशन को दो महीने के भीतर हटाया जाएगा।
विज्ञापन


दो महीने में बदलेगी एम्बुलेंस संचालन कंपनी
वार्ता में निर्णय लिया गया कि वर्तमान एम्बुलेंस संचालन कंपनी सम्मान फाउंडेशन को दो महीने के भीतर हटाया जाएगा। इसके बाद नई कंपनी का चयन किया जाएगा। नई कंपनी के चयन के बाद 22 अक्टूबर 2026 को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव और कर्मचारी संघ के बीच हुए समझौते को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस समझौते के तहत कर्मचारियों की मनमानी बर्खास्तगी पर रोक लगाने का प्रावधान किया गया है। किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसकी जांच एनएचएम, संबंधित जिले के सिविल सर्जन और कर्मचारी संघ की सहभागिता में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेतन कटौती पर रोक, एस्क्रो अकाउंट बनेगा
कर्मचारियों के वेतन भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए एस्क्रो अकाउंट बनाया जाएगा। साथ ही एम्बुलेंस खराब रहने या केस नहीं मिलने की स्थिति में कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी।
समझौते के अनुसार कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान के साथ न्यूनतम मजदूरी, ईपीएफ, ईएसआईसी, अवकाश, जीवन बीमा और बोनस जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सभी एम्बुलेंस में बायोमेट्रिक डिवाइस लगाए जाएंगे। वहीं, नई बहाली के लिए एनएचएम की अनुमति अनिवार्य होगी।

30 दिनों में होगी वेतन और ईपीएफ कटौती की जांच
वार्ता में फरवरी 2025 से अब तक कर्मचारियों के वेतन और ईपीएफ-ईएसआईसी में की गई कटौती की जांच कराने पर भी सहमति बनी। जांच के बाद बकाया राशि का भुगतान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों के दो महीने के बकाया वेतन का भुगतान 48 घंटे के भीतर करने का निर्णय लिया गया है। नई संचालन कंपनी के चयन में वर्तमान कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर भी सहमति बनी है।

सहमति के बाद संघ ने वापस ली हड़ताल
मांगों पर सहमति बनने और एनएचएम की ओर से आदेश जारी होने के बाद कर्मचारी संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया में सहयोग के लिए राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग, मीडिया, भारतीय मजदूर संघ और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार जताया।


वार्ता में ये अधिकारी और प्रतिनिधि रहे मौजूद
वार्ता में एनएचएम के प्रशासी पदाधिकारी केवल कृष्ण अग्रवाल, डॉ. राजीव प्रसाद, डॉ. अरविंद कुमार समेत विभागीय अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा सम्मान फाउंडेशन के प्रतिनिधि, भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी और एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed