फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Police officer Raped Gang rape victim in Jamshedpur Jharkhand

फरियाद लेकर थाने पहुंची गैंगरेप पीड़िता, पुलिस कर्मियों ने भी किया रेप

Wed, 07 Feb 2018 09:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Wed, 07 Feb 2018 09:19 PM IST
विज्ञापन
Police officer Raped Gang rape victim in Jamshedpur Jharkhand
गैंगरेप
झारखंड में एक गैंगरेप पीड़िता अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची तो वहां पुलिस वाले ने भी उसकी आबरू लूटी। यह शर्मनाक घटना जमशेदपुर के मानगो में हुई है। खबरों के मुताबिक पीड़िता मानगो के सहारा सिटी में नानक चंद्र सेठ के घर में बतौर नौकरानी काम करती और रहती थी। उसका कई महीनों से यौन शोषण हो रहा था। पीड़िता की मां ने जनवरी के महीने में इसकी शिकायत पुलिस में की। पिछले साल पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने लड़की को दिमना में कुछ लड़कों के साथ देखा था। जिसके बाद पुलिस वाले लड़की और लड़कों को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। 
विज्ञापन


लड़की का आरोप है कि वहां एक पुलिस अधिकारी ने भी उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस एफआईआर में शिव कुमार महतो, संतोष महतो और इंद्रपाल सिंह सैनी को नामजद कर पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया। लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पीड़िता मूल रूप से पोटका गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़की ने पुलिस द्वारा रेप का सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने कहा, 'पीड़िता ने एक थाने के पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। जल्द ही पीड़िता को संबंधित थाने ले जाया जाएगा जहां पुलिसकर्मियों की पहचान कराई जाएगी। पुलिस अधिकारी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना बेहद गंभीर है। इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’ एसपी के बयान के बावजूद तीनों आरोपियों में से किसी को भी अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया कि शिव कुमार नाम का एक शख्स बिजली का काम करता है और अक्सर सहारा सिटी आता रहता था। उसने एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि उसने लड़की को कई अन्य लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed