{"_id":"66b235fd9fe93943480b9168","slug":"one-killed-in-iron-plant-blast-in-jharkhand-s-hazaribag-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग में आयरन प्लांट में विस्फोट; अब तक पांच लोगों की जा चुकी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग में आयरन प्लांट में विस्फोट; अब तक पांच लोगों की जा चुकी जान
Wed, 07 Aug 2024 06:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
पीटीआई, हजारीबाग (झारखंड)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:43 PM IST
सार
हजारीबाग की डिप्टी कमिश्नर नैन्सी सहाय ने बताया कि विस्फोट में कुल सात श्रमिक घायल हुए थे। इनमें से दो की मौत कल हुई थी, जबकि तीन अन्य ने आज दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हजारीबाग के अस्पताल में भर्ती दो अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के हजारीबाग जिले में एक स्टील प्लांट में विस्फोट के बाद गंभीर रूप से घायल हुए तीन और श्रमिकों की बुधवार को मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को बरही स्थित प्लांट की इंडक्शन फर्नेस में विस्फोट होने से फैक्ट्री के दो श्रमिकों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हजारीबाग की डिप्टी कमिश्नर नैन्सी सहाय ने बताया कि विस्फोट में कुल सात श्रमिक घायल हुए थे। इनमें से दो की मौत कल हुई थी, जबकि तीन अन्य ने आज दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हजारीबाग के अस्पताल में भर्ती दो अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बरही थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मंगलवार को हजारीबाग में इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार श्रमिकों को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रेफर किया गया। चार में से एक की मंगलवार देर शाम रिम्स ले जाते समय मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने वहां दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और संबंधित फैक्ट्री इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग की। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रकाश ने कहा कि यह महज एक दुर्घटना नहीं है, बल्कि फैक्ट्री मालिकों और फैक्ट्री इंस्पेक्टरों की सुरक्षा मानकों के प्रति लापरवाही का नतीजा है। यह एक जघन्य अपराध है।
उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर फैक्ट्री मालिकों और इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मंगलवार को घटनास्थल का दौरा करने वाले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि फैक्ट्री में कानून का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने कहा कि सुपरवाइजर समेत कई कर्मचारी बिना सुरक्षा गियर के देखे गए। मैंने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर से बात की है। मामले को श्रम सचिव के सामने भी उठाया जाएगा।