{"_id":"5d8862528ebc3e013371c567","slug":"one-killed-and-two-others-injured-after-they-were-assaulted-by-mob-on-cow-slaughter-accuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: गोमांस ले जाने के आरोप में एक की पीट-पीटकर हत्या, दो बुरी तरह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: गोमांस ले जाने के आरोप में एक की पीट-पीटकर हत्या, दो बुरी तरह घायल
Mon, 23 Sep 2019 11:49 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खूंटी
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
झरंखड में भीड़ ने पीट-पीटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के खूंटी जिले मे भीड़ ने एक शख्स को पीट-पीटकर मार डाला है वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन सभी पर गोमांस ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने पीड़ितों पर जलतानदा सुआरी गांव में तब हमला किया जब वह कथित तौर पर पशु शव से मीट निकालकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
छोटानागपुर रेंज के डीआईजी होमकर अमोल वेनुकांत ने कहा, 'तीन ग्रामीणों की पहचान कलंतुस बरला, फिलिप होरो और फागु कच्छप के तौर पर हुई है। इनपर आरोप है कि वह प्रतिबंधित जानवर का मांस लेकर जा रहे थे। अन्य गांववालों की उनपर नजर पड़ी और उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि पुलिस को घटना की जानकारी मिली और वह मौके पर पहुंची। जिसके बाद पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया। बरला को बहुत ज्यादा चोट लगी थी और उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।'
विज्ञापन
डीआईजी का कहना है कि उसे घटना की कड़ियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं है और यह मामला जांच के अंतर्गत है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और बहुत कम लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे पहले इस साल अप्रैल में आदिवासी ईसाई प्रकाश लाकड़ा को भीड़ ने इसलिए पीट-पीटकर मार डाला था क्योंकि वह मृत बैल से मांस निकाल रहा था। यह घटना गुमला जिले में घटित हुई थी।
विज्ञापन
ताजा मामले में पुलिस ने घायलों के खिलाफ झारखंड गोजातीय पशु वध के निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। राज्य में अकेले सितंबर में इस तरह के तीन मामले दर्ज किए गए हैं। साबिहगंज जिले में 11 सितंबर को 70 साल के शख्स की बच्चा चोरी के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं तीन और छह सितंबर को भी अफवाह के कारण इस तरह की घटना घट चुकी है।