{"_id":"66b366b9a436ffd0c007d41b","slug":"nia-raids-in-plfi-extortion-terror-gang-case-one-more-arrested-in-coal-mine-firing-case-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: एनआईए की पीएलएफआई जबरन वसूली-आतंकी गिरोह मामले में छापेमारी; कोयला खदान गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA: एनआईए की पीएलएफआई जबरन वसूली-आतंकी गिरोह मामले में छापेमारी; कोयला खदान गोलीबारी मामले में एक और गिरफ्तार
Wed, 07 Aug 2024 05:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एजेंसी, नई दिल्ली/रांची
एजेंसी, नई दिल्ली/रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पीएलएफआई जबरन वसूली और आतंकी गिरोह मामले में झारखंड के खूंटी जिले में बुधवार को दो स्थानों पर छापे मारे। इसके अलावा जांच एजेंसी ने बीते दिन लातेहार कोयला खदान में गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली मामले में जेल में बंद खूंखार गैंगस्टर अमन साहू के एक और अहम गुर्गे को गिरफ्तार किया। आकाश कुमार साहू इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 26वां आरोपी है।
विज्ञापन
इससे पहले एजेंसी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि एनआईए ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर छापे मारे और कई डिजिटल उपकरण तथा अपराध में इस्तेमाल दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
मामला झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में पीएलएफआई सदस्यों द्वारा विभिन्न कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, रेलवे ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन वसूली किये जाने से संबंधित है। बयान में कहा गया कि पीएलएफआई सदस्यों ने समाज में, विशेषकर कारोबारियों और ठेकेदारों के बीच आतंक पैदा करने के उद्देश्य से हत्या, आगजनी और हिंसक हमलों समेत विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश भी रची थी।
विज्ञापन