फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jpsc office candidates hunger strike fso exam result delay jharkhand

Jharkhand: जेपीएससी के खिलाफ अभ्यर्थियों का अनशन, 16 महीने बाद भी एफएसओ परीक्षा परिणाम नहीं

Thu, 18 Dec 2025 07:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 07:24 PM IST
सार

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली को लेकर अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है। झारखंड फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) परीक्षा 27 मई 2024 को आयोजित हुई थी, लेकिन डेढ़ साल से अधिक समय बीतने के बावजूद परिणाम घोषित नहीं किया गया।

विज्ञापन
jpsc office candidates hunger strike fso exam result delay jharkhand
जेपीएससी के खिलाफ अभ्यर्थियों का सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में घिर गया है। कभी परीक्षा परिणाम में देरी, कभी परीक्षा रद्द होने और कभी प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं के कारण जेपीएससी लगातार सुर्खियों में रहा है। इन घटनाओं के चलते राज्य के मेधावी छात्रों में आयोग के प्रति निराशा और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

ताजा मामला झारखंड फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) परीक्षा परिणाम से जुड़ा हुआ है। एफएसओ पद के लिए 27 मई 2024 को परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा को करीब डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। लंबे समय से परिणाम जारी नहीं होने के कारण अभ्यर्थियों में जेपीएससी के खिलाफ गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन

परीक्षा परिणाम में हो रही देरी से आहत अभ्यर्थियों ने झारखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय के बाहर सत्याग्रह और अनशन शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा को हुए लगभग 16 महीने बीत चुके हैं और यह परीक्षा ओएमआर आधारित थी, इसके बावजूद अब तक परिणाम घोषित नहीं किया गया। इस देरी के कारण युवाओं को मानसिक तनाव के साथ-साथ आर्थिक कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar:  थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल


छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने आरोप लगाया कि अभ्यर्थियों द्वारा कई बार जेपीएससी अधिकारियों से बातचीत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में हस्तक्षेप करने और एफएसओ परीक्षा का परिणाम जल्द से जल्द घोषित कराने की मांग की है।

आंदोलनरत अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि जब तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वे यहां से परीक्षा परिणाम घोषित कराकर ही जाएंगे, अन्यथा सामूहिक आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed