फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Theft occurred at Thawe Durga Temple in Gopalganj, one of the famous Shaktipeeths of Bihar.

Bihar: थावे दुर्गा मंदिर में बड़ी चोरी, मां के आभूषण और लॉकर से लाखों की नकदी ले उड़े चोर; सुरक्षा पर उठे सवाल

Thu, 18 Dec 2025 12:44 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 12:44 PM IST
सार

गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में अज्ञात चोरों ने बीती रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मां दुर्गा के कीमती आभूषणों के साथ लॉकर और दानपात्र से नकदी लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
Theft occurred at Thawe Durga Temple in Gopalganj, one of the famous Shaktipeeths of Bihar.
थावे दुर्गा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में शामिल गोपालगंज स्थित थावे दुर्गा मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ाए गए कीमती आभूषणों के साथ-साथ लॉकर और दानपात्र से नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन

दानपात्र को भी तोड़ दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोर रात के अंधेरे में मंदिर परिसर में दाखिल हुए और सीधे गर्भगृह तक पहुंच गए। वहां उन्होंने मां दुर्गा की प्रतिमा पर सुशोभित सोने-चांदी के मुकुट, हार समेत अन्य कीमती गहनों की चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने मंदिर के लॉकर और दानपात्र को भी तोड़ दिया और उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए। एक प्रसिद्ध और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले मंदिर में इस तरह की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


चोरो ने 251 ग्राम सोने की मुकुट चुरा ली, जिसकी कीमत 51 लाख रुपये है। इसके अलावा, सोने के क ईजेवरात, चांदी का छत्र भी चुरा ले गए हैं।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोजपुरी का शेक्सपीयर: भिखारी ठाकुर की कला और संदेश आज भी प्रसांगिक, विरासत व वर्तमान की उपेक्षा पर उठ रहे सवाल

सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तब चोरी की जानकारी सामने आई। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए और घटना को लेकर नाराजगी जताई। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई, चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed