फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM names Mahua Maji as candidate for Rajya Sabha polls in state congress reaction news in Hindi

Rajya Sabha Election: सीएम सोरेन ने महुआ माजी को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, सहयोगी पार्टी कांग्रेस से अनबन की अटकलें तेज

Mon, 30 May 2022 06:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 30 May 2022 06:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को कहा था कि राज्यसभा सीट के लिए संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि ये उम्मीदवार झामुमो का होगा या कांग्रेस का। राज्य में सत्ताधारी गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल हैं।

विज्ञापन
JMM names Mahua Maji as candidate for Rajya Sabha polls in state congress reaction news in Hindi
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महुआ माजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के मुख्यमंत्री और राज्य में सत्ताधारी झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के प्रमुख हेमंत सोरेन ने सोमवार को प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया। सोरेन ने कहा कि हमने नामों पर चर्चा की और अंतत: गुरुजी (शिबू सोरेन) ने महुआ माजी को हमारे राज्यसभा प्रत्याशी के तौर पर चुना।

विज्ञापन


वहीं, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने इसे लेकर कहा कि यह झामुमो का फैसला है। हमने पार्टी हाई कमान को इसकी जानकारी दे दी है। ठाकुर ने आगे कहा कि हमारे झारखंड प्रभारी कल (मंगलवार) आएंगे और तब हम उन्हें बताएंगे कि इसे लेकर हमारा रुख क्या है और हमें आगे क्या करना चाहिए।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि मुझे लगता है कि आज के फैसले में और दिल्ली में कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और हेमंत सोरेन के बीच वार्ता के दौरान जो हुआ उसमें विरोध है। वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने एक बयान में कहा कि यह फैसला सोनिया गांधी और झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन से बातचीत करने के बाद लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस-झामुमो में रार की अटकलें!
इससे पहले सीएम सोरेन ने नई दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस मीटिंग कर एजेंडा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करना बताया गया था। इसके बाद सोरेन ने कहा था कि उम्मीदवार का एलान आपसी विचार-विमर्श के बाद ही किया जाएगा। अब सोरेन के एलान के बाद झामुमो और कांग्रेस के बीच दरार की अटकलें लगने लगी हैं। झामुमो का फैसला कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री का एलान सोनिया गांधी से हुई बातचीत के बिल्कुल विपरीत है।

झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर होना है चुनाव
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा सांसद महेश पोद्दार का कार्यकाल आगामी सात जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसी के चलते झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 मई तय की गई है। वहीं, मतदान 10 जून को होगा। 

झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं माजी
महुआ माजी इससे पहले झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। इसके साथ ही वह झामुमो की महिला शाखा की अध्यक्ष का पद भी संभाल चुकी हैं। वह रांची विधानसभा सीट से चुनाव से चुनाव भी लड़ चुकी हैं लेकिन असफल रही हैं। 15 राज्यों में 57 राज्यसभा सीटों के लिए 10 जून को मतदान होगा।


भाजपा ने रविवार को चुनावों के लिए आदित्य साहू के नाम का अपने उम्मीदवार के तौर पर किया था। इससे पहले रविवार को सोरेन ने कहा था कि राज्यसभा सीट के लिए संयुक्त प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि ये उम्मीदवार झामुमो का होगा या कांग्रेस का।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed