फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   JMM leader Hemant Soren meets RJD chief Lalu Yadav in jail signals political alliance in Jharkhand

जेल में लालू यादव से मिले झामुमो पार्टी के अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झारखंड की सियासत में हलचल

Wed, 21 Feb 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Wed, 21 Feb 2018 05:08 PM IST
विज्ञापन
JMM leader Hemant Soren meets RJD chief Lalu Yadav in jail signals political alliance in Jharkhand
हेमंत सोरेन
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जेल में मुलाकात की है। हेमंत सोरेन के साथ कुणाल षाडंगी ने भी लालू यादव से मुलाकात की। गौरतलब है कि चारा घोटाला के दो मामलों में सजा के बाद लालू यादव रांची के केंद्रीय कारागार होटवार में बंद हैं। 
विज्ञापन


जेल नियमों के मुताबिक एक हफ्ते में सिर्फ तीन लोग ही लालू यादव से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में हेमंत सोरेन की लालू यादव से मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। हेमंत सोरेन ने लालू यादव से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है लेकिन साथ ही कहा कि मौजूदा राजनीति के पहलुओं पर भी चर्चा हुई। हेमंत ने कहा कि लालू जी वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। 
विज्ञापन


रांची के होटवार स्थित केंद्रीय कारागर में लालू यादव से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लालू जी ने साथ मिल कर काम करने को कहा है। इस मुलाकात के बाद हेमंत ने कहा कि महागठबंधन के स्वरूप पर चर्चाएं चल रही हैं और समय आने पर इसे सार्वजनिक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कयास लगा जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में बिहार की तर्ज पर झारखंड में जेएमएम और राजद अन्य दलों के साथ मिलकर कोई गठबंधन बनाएं। 

हेमंत के बताया कि लालू जी ने उनसे कहा है कि साथ लड़ो और भाजपा का सफाया कर दो। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं और झारखंड में बीजेपी का सफाया कर देंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव का इस राज्य को विशेष आाशीर्वाद है। हेमंत ने कहा कि साल 2019 क्या, अभी चुनाव हो जाए तो भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed