फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   In a Major reshuffle 11 IPS officers transferred in Jharkhand

झारखंड में बड़ा फेरबदल, 11 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

Tue, 06 Feb 2018 05:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Tue, 06 Feb 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
In a Major reshuffle 11 IPS officers transferred in Jharkhand
रघुवर दास
झारखंड सरकार ने सोमवार को बड़े फेरबदल में 11 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का तबादला कर दिया जिसमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जनरल टी कंदसामी को झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के निदेशक के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले वह गृह और अग्निशमन सेवा विभाग में तैनात थे। 
विज्ञापन


एन्नेपु विजयलक्ष्मी को भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो से स्थानांतरित कर रामगढ़ की पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथारे को जमशेदपुर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुमका के पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल कन्हैयालाल को अब पश्चिम सिंहभूम का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सुदर्शन प्रसाद मंडल, जो पहले भ्रष्टाचार विरोधी विभाग (एसीबी) में तैनात थे, अब साहेबगंज के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं।


पूर्व सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अनिस गुप्ता को हजारीबाग के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। सिमेगा के अधीक्षक दीपक कुमार सिन्हा को अब एसीबी में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) संजीव कुमार को सिमडेगा में पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

साहेबगंज के पुलिस अधीक्षक धनंजय प्रसाद सिंह को झारखंड पुलिस अकादमी के वरिष्ठ उप निदेशक के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को अब पुलिस अधीक्षक दुमका बनाया गया है।

रामगढ़ के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रूप में तैनात खोटेरे श्रीकांत सुरेश राय को अब एसडीपीओ पतरातू के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed