फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   four year girl raped in ratu area in ranchi jharkhand accused arrested

रांची: चार साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2017 03:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Thu, 30 Nov 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
four year girl raped in ratu area in ranchi jharkhand accused arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर
रांची के रातू इलाके में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला समाने आया है। ये घिनौनी वारदात रातू थाना क्षेत्र के तिगरा गंगा टोली में हुई है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी सलेम को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक घटना रविवार की है। झारखंड की राजधानी रांची के रातू इलाके में रहनेवाले एक परिवार की बच्ची बाहर खेलने गई थी। लेकिन घर लौटने पर दर्द से कराह रही थी। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के बारे में बताया।
विज्ञापन


बच्ची की मां ने जब उससे प्यार से पूछा तो बच्ची ने बताया कि पड़ोसी सलेम उसे अपने घर ले गया था जहां उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

बच्ची के पिता सेना में जवान हैं। बच्ची का परिवार वारदात की शिकायत करने थाने पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले गई। जांच में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद रातू थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की और आरोपी सलेम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed