{"_id":"627133062b260f4d8c27edd0","slug":"country-second-highest-shivling-temple-built-in-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: रांची में बनाया गया देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग, 108 फीट है उंचाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: रांची में बनाया गया देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग, 108 फीट है उंचाई
Tue, 03 May 2022 07:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 03 May 2022 07:20 PM IST
सार
रांची में बनाए गए देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग वाले मंदिर को बनाने में 10 साल का समय लगा है। वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि शंखनाद होने पर मंदिर के अंदर शंख की आवाज करीब एक मिनट तक गूंजेगी।
विज्ञापन
रांची में बनाया गया देश का दूसरा सबसे बड़ा शिवलिंग
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड की राजधानी रांची में देश का दूसरा सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना की गई है। रांची के चुटिया स्थित सुरेश्वरधाम में शिवलिंग की स्थापना की गई है। मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय अनुष्ठान कार्यक्रम शुरू हुआ। इस शिव लिंग पर एक साथ 50 लोग जल अर्पण कर सकेंगे। गौरतलब है कि ये शिवलिंग कर्नाटक स्थित कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर जितना ऊंचा है।
विज्ञापन
तीन मई से इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हुआ है। अक्षय तृतीया के मौके पर कलश यात्रा के साथ ही पंचांग पूजन और मंडल प्रवेश का कार्यक्रम किया जा रहा है। दूसरे दिन चार मई को मूर्तियों के अधिवास बेदियों की स्थापना की जाएगी साथ ही अग्नि स्थापना भी होगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा काशी के पुरोहितों द्वारा की जाएगी। इस शिवलिंग की ऊंचाई 108 फीट है। बता दें कि कर्नाटक के कौटिल्य लिंगेश्वर मंदिर में जो शिवलिंग है उसकी ऊंचाई भी 108 फीट ही है। कर्नाटक के मंदिर की तर्ज पर ही रांची में भी भव्य शिवलिंग की स्थापना की गयी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रांची में बनाए गए देश के दूसरे सबसे बड़े शिवलिंग वाले मंदिर को बनाने में 10 साल का समय लगा है। वहीं, बताया ये भी जा रहा है कि शंखनाद होने पर मंदिर के अंदर शंख की आवाज करीब एक मिनट तक गूंजेगी।