{"_id":"63d8df1d4784e7676616ca3a","slug":"zojila-tunnel-40-percent-work-done-people-of-ladakh-and-army-to-get-strategic-strength-after-completion-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"zojila Tunnel: जोजिला टनल का 40 फीसदी काम पूरा, लद्दाखवासियों को राहत के साथ सेना को मिलेगी सामरिक मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
zojila Tunnel: जोजिला टनल का 40 फीसदी काम पूरा, लद्दाखवासियों को राहत के साथ सेना को मिलेगी सामरिक मजबूती
Tue, 31 Jan 2023 02:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
संजीव दुबे, जम्मू
संजीव दुबे, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:58 PM IST
सार
जोजिला सुरंग बनने से न सिर्फ कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच सड़क संपर्क से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा और भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सेना को सामरिक मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
zojila
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्फबारी के सीजन में महीनों देश-दुनिया से कटे रहने वाले लद्दाख को साल भर सड़क संपर्क देने का काम तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जोजिला दर्रे पर बनाई जा रही 14.2 किलोमीटर सुरंग का सवा दो साल में 40 फीसदी काम पूरा हो गया है। सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस सुरंग को 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है, जिसे समय से पहले मुकम्मल करने की तैयारी है।
विज्ञापन
जोजिला सुरंग बनने से न सिर्फ कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच सड़क संपर्क से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, बल्कि भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा और भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सेना को सामरिक मजबूती मिलेगी। जोजिला सुरंग का निर्माण कार्य 15 अक्तूबर 2020 को शुरू किया गया था। अत्यधिक बर्फबारी और ठंड की चुनौती के बावजूद सुरंग का निर्माण डबल शिफ्ट में चल रहा है। इसी के चलते 27 माह के दौरान ही चालीस फीसदी काम को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
पंद्रह मिनट में हो जाएगा साढ़े तीन घंटे का सफर
विश्व स्तरीय तकनीक से बनाई जा रही सुरंग से जोजिला दर्रे को पार करने में 15 मिनट का समय लगेगा। वर्तमान में जोजिला दर्रे को पार करने में साढ़े तीन घंटे का समय लगता है। अत्यधिक देरी के साथ ही यह सफर वर्तमान में बहुत जोखिम भरा है। बर्फबारी ज्यादा होने की वजह से जोजिरा दर्रे से वाहनों की आवाजाही को करीब छह माह तक बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन
आठ से नौ माह रहती है बर्फ, बनेगा पर्यटन स्थल
जोजिला सुरंग तैयार होने पर एक पंथ से कई काज होंगे। यातायात को बारह महीने बहाल रखने, समय की बचत और सुरक्षित आवाजाही के अलावा जोजिला को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री गडकरी कई बार एलान कर चुके हैं कि जोजिला में आठ से नौ माह तक बर्फ रहने की परिस्थितियों को पर्यटन विकास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इस क्षेत्र में विंटर टूरिज्म से लेकर दावोस की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
टनल के आसपास का इलाका बेहद खूबसूरत होने और यहां पर आठ से नौ महीने बर्फ रहने की वजह से इसे विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा जोकि पर्यटकों के लिए बड़ी तोहफा होगा। जोजिला टनल का निर्माण डबल शिफ्ट में चल रहा है। 40 फीसदी काम पूरा हो गया है। सर्दी के मौसम में भी कार्य जारी रहा। हालांकि पिछले कुछ दिनों में भारी बर्फबारी होने से कार्य बंद है। जैसे ही मौसम में सुधार आता है फिर कार्य तेज गति से शुरू कर दिया जाएगा। विश्व स्तरीय टनल से जोजिला में 12 महीने सड़क संपर्क हो जाएगा। आसपास के क्षेत्र को नए पर्यटन स्थल के तौर पर प्रयोग में लाने की योजना है। -अनिल दीक्षित, कार्यकारी निदेशक एनएचआईडीसीएल श्रीनगर।