{"_id":"00c62f4b0caec807ac0fa68581c911bc","slug":"zeo-s-charge-given-to-zepo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडईपीओ करेंगे जेडईओ का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडईपीओ करेंगे जेडईओ का काम
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sun, 31 Aug 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
पंचैरी तहसील के लांदर में कंट्रैक्च्युल लेक्चरर्स की हड़ताल को देखते हुए सीईओ ने हायर सेकेंडरी स्कूल पंचैरी के प्रिंसिपल पवन सलाथिया के स्थान पर जेडईपीओ को जेडईओ पंचैरी की जिम्मेदारी सौंप दी है। अब जेडईओ के अधिकारों का काम जेडईपीओ करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व इंचार्ज जेडईओ ने कंट्रैक्च्युल लेक्चरर्स की पंद्रह दिन का वेतन नहीं जारी किया था, जिसके बाद तीन दिन पहले कंट्रैक्च्युल लेक्चरर्स ने लांदर में हड़ताल शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी जब सीईओ उधमपुर के पास पहुंची तो उन्होंने शनिवार को तुरंत पवन सलाथिया से इंचार्ज जेडईओ का पद वापस लेकर जेडईपीओ यशपाल शर्मा को जेडईओ की जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन