फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   zaira wasim have many time become troll on socail media, also in controversies

दंगल गर्ल का विवादों से रहा है पुराना नाता, सोशल मीडिया पर कई बार हो चुकी हैं ट्रोल

Mon, 11 Dec 2017 12:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Mon, 11 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
zaira wasim have many time become troll on socail media, also in controversies
जायरा वसीम - फोटो : FILE PHOTO

मशहूर अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से बालीवुड में छा जाने वाली जायरा वसीम का विवादों से पुराना नाता रहा है। बीते साल ‘दंगल’ के प्रचार के लिए जब वासिम के कटे बालों वाली फोटो सामने आई तो उन्हें ऑन लाइन ट्रोल किया गया। कुछ पुरातनपंथी मुस्लिमों ने फिल्म में काम करने के लिए उन्हें अन इस्लामिक तक करार दे डाला। 

विज्ञापन


जनवरी में दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक पाने के बाद जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जायरा से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वह कश्मीर के युवाओं के लिए एक रोल मॉडल है। जायरा ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की एक फोटो भी पोस्ट की, जिस पर कई अलगाववादियों ने इस बात के लिए उन्हें ट्रोल किया। हालांकि जायरा ने इसके तुरंत बाद वह फोटो हटा कर फेसबुक पर एक माफीनामा पोस्ट किया था।
विज्ञापन


जनवरी में ही खेल मंत्री विजय गोयल ने एक कला दीर्घा के भ्रमण के दौरान एक ट्वीट किया-हमारी बेटियां पिंजरों को तोड़ बाहर आ रही हैं। इसके साथ एक पेंटिंग के सामने खड़े होकर खिंचाई फोटो भी लगाई। पेंटिंग में दो महिलाएं दर्शाई गई थीं, जिनमें से एक हिजाब में जबकि दूसरी पिंजरे में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायरा ने खेल मंत्री से खुद को ऐसे वर्णन से न जोड़े जाने की अपील की। गोयल ने बदले में कहा कि उनके ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया। फरवरी में एक बार फिर विवाद खड़ा हुआ, जब एक ट्विटर यूजर ने जायरा की मां की 2014 में पाक को समर्थन करती ढाका वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप की पोस्ट साझा की।

कार एक्सीडेंट में बाल-बाल बची थी जायरा
‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम एक बार कार हादसे में बाल बाल बची थी। घटना जून 2017 की है जब जायरा देर रात अपनी दोस्त के साथ जा रही थी तभी डल झील के किनारे बुलेवार्ड रोड पर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।


जांच में पता चला था कि चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा था जिसके वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि इस घटना में जायरा को कोई चोट नहीं आई थी, लेकिन उनके साथ में बैठे व्यक्ति को हल्की चोट आने की बात कही गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed