{"_id":"593c234d4f1c1b4c078b4775","slug":"zaira-waseem-met-with-an-accident-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाल बाल बची 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम, श्रीनगर में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाल बाल बची 'दंगल गर्ल' जायरा वसीम, श्रीनगर में हुई घटना
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
ZAIRA WASEEM
- फोटो : FILE PHOTO
सुपर-डुपर हिट फिल्म दंगल में काम कर चुकीं नायिका जायरा वसीम सड़क हादसे में बाल-बाल बच गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में शुक्रवार रात को 16 वर्षीय दंगल फेम जायरा अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर जा रही थी।
विज्ञापन
जब कार डल झील के किनारे बुलवर्ड रोड से गुजर रही थी तो इसी बीच कार से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार फुटपाथ पर से गुजरते हुए डल झील के पैरापिट से जा टकराई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त कार की गति बहुत ज्यादा थी, जिस कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में चालक को कुछ चोटें आई हैं, जबकि जायरा वसीम और उसके दोस्त को चोटें नहीं आईं हैं। पुलिस के अनुसार कार किसी स्थानीय नेता की थी। हादसे में न कार को और न ही किसी सरकार संपत्ति को नुकसान हुआ। इसलिए पुलिस ने हादसे से संबंधित कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन