फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Yudh Seva Medal for Retired Honorary Captain Ashok Singh

Jammu News: रिटायर ऑर्डिनरी कैप्टन अशोक सिंह को योद्धा सेवा सम्मान

विज्ञापन
Yudh Seva Medal for Retired Honorary Captain Ashok Singh
परगवाल बटालियन के सहयोग में निभाई भूमिका, पूर्व सैनिकों ने जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

परगवाल। तहसील के गांव रंगपुर निवासी सेवानिवृत्त ऑर्डिनरी कैप्टन अशोक सिंह को पश्चिमी कमान, चंडीगढ़ में 10 अगस्त को भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने योद्धा सेवा सम्मान से सम्मानित किया। ये सम्मान उनको ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की परगवाल बटालियन के साथ पूरे निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ सहयोग करने के लिए मिला। इस सम्मान को परगवाल क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताते हुए क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों ने खुशी जताई है।
भूतपूर्व सैनिकों का कहना था की ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्वपूर्ण अभियान के दौरान रिटायर कैप्टन अशोक सिंह ने परगवाल बटालियन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर किए गए सहयोग और कर्तव्यनिष्ठा को सेना की ओर से सम्मान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा की अशोक सिंह ने अपने अनुभव, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ बटालियन का सहयोग किया, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ और परगवाल बटालियन का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से सीमावर्ती क्षेत्र के पूर्व सैनिकों और युवाओं का भी मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सेना की ओर से ऐसे योगदान को पहचान और सम्मान मिलना अन्य लोगों को भी राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिक प्रवीण सिंह, नितिन मिश्रा, ने रिटायर ऑर्डिनरी कैप्टन अशोक सिंह को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अशोक सिंह का कहना था की देशप्रेम उनके लिए केवल शब्द नहीं, बल्कि उनकी रग-रग में बसा जज्बा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed