फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth like army in jammu and kashmir

सेना का बदलता चेहरा, लोगों के बीच बनाई पैठ

Mon, 14 Mar 2016 03:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 14 Mar 2016 03:44 PM IST
सार

  • एलओसी के पास वाले गांवों में देखने को मिल रहा है, जहां सेना की ओर से कई स्कूलों का निर्माण किया गया है। 
  • हमीरपुर में एक अन्य पाइनवुड स्कूल में ग्रामीण बच्चे जिस तरह से साइंस विषय के प्रैक्टिकल समझते हैं, वह आश्चर्यजनक है।

विज्ञापन
youth like army in jammu and kashmir
- फोटो : PTI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में लंबे समय तक आतंकवाद से लड़ने वाली सेना का अब चेहरा बदलता जा रहा है। सेना आतंकियों से निपटने के अलावा लोगों के बीच जाकर उनमें अपनी पैठ बना रही है। इसका उदाहरण एलओसी के पास वाले गांवों में देखने को मिल रहा है, जहां सेना की ओर से कई स्कूलों का निर्माण किया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा कुछ स्थानों पर सेना की ओर से सीमांत क्षेत्रों के बेरोजगारों के लिए कई योजनाएं चलाईं जा रही हैं। पाइन वुड स्कूल बाबरा में सेना की ओर से युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। 
विज्ञापन


सीओ एचएस ग्रेवाल कहते हैं कि युवाओं को दो माह की ट्रेनिंग के दौरान शारीरिक और शैक्षणिक स्तर की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वह सेना के अलावा अर्द्धसैनिक बलों, पुलिस और अन्य नौकरियों में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी ओर से चलाए जा रहे पहले बैच के 20 में से आधे युवक हाल ही में हुई पुलिस कांस्टेबल की प्रारंभिक परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। अब उन्हें लिखित परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। 


हमीरपुर में एक अन्य पाइनवुड स्कूल में ग्रामीण बच्चे जिस तरह से साइंस विषय के प्रैक्टिकल समझते हैं, वह आश्चर्यजनक है। सेना के स्कूलों में शिक्षा पाकर वह सरकारी स्कूलों के बच्चों को हर क्षेत्र में मात दे रहे हैं। छात्रा कौसर ने कहा कि अगर सेना न होती तो हम स्कूल भी नहीं जा पाते। खास बात यह है कि इन स्कूलों में कई शिक्षक ऐसे हैं, जिन्होंने यहीं से शिक्षा प्राप्त की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed