फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth Join disaster management: Mehbooba

मजबूत आपदा प्रबंधन को युवा जुड़ें : महबूबा

Sat, 04 Mar 2017 11:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 04 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
youth Join disaster management: Mehbooba
रेड क्रास मेले में महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि रियासत में सैलाब, आग, भूकंप जैसी प्राकृतिक समस्याओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


रेडक्रास से स्कूल, कालेजों से युवाओं को जोड़ा जाए। समाज में एक-दूसरे की मदद के लिए रुझान को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने रेडक्रास को स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


गुलशन ग्राउंड में शनिवार को दो दिवसीय रेडक्रास मेले के उद्घाटन में पहुंचीं मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि बालिका को जन्म के साथ ही भेदभाव और शोषण का शिकार होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज में इस प्रथा को दूर करने के लिए सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर काम करना चाहिए। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को कृत्रिम दांतों की सुविधा मुहैया करवाने के साथ दंत चिकित्सा को मजबूत बनाया जाए। देश के साथ रियासत में स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया जाए। दुनिया में खून खराबे के बीच रेडक्रास मानवता के लिए काम कर रही है। इसके लिए रेडक्रास को कई कुर्बानियां भी देनी पड़ी हैं। मेले में रविवार को शाम चार बजे समापन समारोह में राज्यपाल एनएन वोहरा रेफल ड्रा निकालेंगे। मेले में रंगोली भी बनाई गई।

रेडक्रास के राष्ट्रीय उप प्रधान अविनाश राय खन्ना ने जम्मू-कश्मीर में प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। रेडक्रास में ग्रामीणों की दंत चिकित्सा को शामिल किया जाएगा। आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए पंचों, सरपंचों, नंबरदारों, चौकीदारों को रेडक्रास से जोड़ा जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों को फर्स्ट एड प्रशिक्षण का सुझाव दिया।


मेले में विभिन्न जिलों और विभागों के अलावा सुरक्षा बलों के साठ स्टाल लगाए गए थे, जिसमें लजीज व्यंजनों के साथ जिला स्तर के खास पदार्थों को बिक्री के लिए रखा गया है। मनोरंजन के लिए झूलों के साथ कई खेल शामिल हैं। मेले में कैंटीन के सामान का भी लाभ उठा सकते हैं। मेले में स्कूली विद्यार्थियों और अन्य संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक व रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed