फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth hanged in medical college Jammu found corona infected

जम्मू-कश्मीर: फंदे से लटका मिला युवक कोविड संक्रमित निकला, मेडिकल कॉलेज में की खुदकुशी

Sun, 11 Apr 2021 06:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 11 Apr 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
youth hanged in medical college Jammu found corona infected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जीएमसी जम्मू में शनिवार को गंग्याल निवासी (मूल निवासी सरोर) 28 वर्षीय युवक को मृत अवस्था में लाया गया। उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। लेकिन पोस्टमार्टम से पहले किए गए कोविड टेस्ट में युवक संक्रमित पाया गया। उसके शव को कोविड प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार करवाया गया। बाहर से आने वाले मृत लोगों के पोस्टमार्टम से पहले कोविड टेस्ट अनिवार्य किए गए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा
विज्ञापन


बिना लक्षण वाले मामलों ने चिंता बढ़ाई
नए कोविड संक्रमित 95 फीसदी मामले बिना लक्षण के पाए जा रहे हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे पीड़ित संक्रमित तो हैं, लेकिन उनमें कोई कोविड लक्षण नहीं है, जिससे वे नियमित तौर पर मूवमेंट करके संक्रमण का प्रसार कर रहे हैं। ऐसे पीड़ितों के संपर्क में आने वाले शारीरिक रूप से कमजोर लोग अधिक प्रभावित होते हैं और उनकी हालत गंभीर हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय में शनिवार को मिले लगभग सभी संक्रमित मामले बिना लक्षण वाले थे, जिससे उन्हें पता ही नहीं था कि वे संक्रमित हो चुके हैं। हॉस्टल में समूह में रहने के कारण संक्रमण का तेजी से प्रसार हुआ है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) जम्मू डॉ. जेपी सिंह का कहना है कि लोगों को भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से परहेज करना चाहिए, खासतौर पर पहले से बीमार और बुजुर्ग लोगों को अधिक बचने की जरूरत है। समाज के लगभग हर वर्ग में कोविड संक्रमण का प्रसार हो रहा है। कोई भी लक्षण दिखने पर लोगों को स्वयं टेस्टिंग के लिए आगे आना चाहिए, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed