फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth fight during bajrangi bhaijaan show

‘बजरंगी भाईजान’ के गाने पर फेंके चिल्लर

Sat, 18 Jul 2015 10:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 18 Jul 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
youth fight during bajrangi bhaijaan show

सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म बजरंगी भाईजान शुक्रवार को रिलीज हुई। शहर के तीन सिनेमा हाल में इसके शो चलाए गए। तीनों ही जगह पहले दिन हाउसफुल रहा। दर्शकों का उत्साह इस कदर था कि केसी सिनेमा में पुलिस की देखरेख में शो चलाने पड़े। दरअसल, फिल्म के गानों पर कुछ युवा दर्शक स्टेज पर आकर डांस करने लगे, जिन पर अन्य दर्शक चिल्लर फेंकने लगे।

विज्ञापन


इतने में सिनेमा के प्रबंधक ने शो बंद करा दिया और पुलिस को सूचित किया। बताया गया कि चिल्लर मारने से सिनेमा का पर्दा फट सकता है, इसलिए दर्शकों को नियंत्रित किया जाए। एसएचओ बक्शी नगर अश्विनी कुमार ने बताया कि सिनेमा के प्रबंधक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया गया है कि सुबह पहले ही शो में कुछ युवा दर्शक फिल्म के आज की पार्टी मेरी तरफ से... गाने पर डांस करने लगे।
विज्ञापन


तभी कुछ दर्शकों ने उत्साह में आकर चिल्लर फेंकने शुरू कर दिए। इसके बाद सिनेमा प्रबंधन ने आशंका जाहिर की कि इससे पर्दा फट सकता है। इसके बाद पुलिस की निगरानी में दर्शकों को नियंत्रित किया गया। दिनभर चलाए गए सभी शो अच्छे से चले। दिन भर के शो में हाउसफुल रहा। शहर के बेवमाल सिनेमा और इंदिरा आडी 1, 2, 3 में भी फिल्मों को अच्छे दर्शक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकटों के लिए मारामारी रही। फिल्म में भारत पाकिस्तान के बीच हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बखूबी से पेश किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है। सिनेमा प्रबंधकों के मुताबिक दो दिन पहले से ही एडवांस बुकिंग हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed