Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth died, old mandi

Jammu News: लेंटर से गिरने के कारण युवक की मौत

विज्ञापन
youth died, old mandi
जम्मू। पुरानी मंडी में घर का लेंटर गिरने के कारण व्यक्ति की मौत हो गई। वह हलवाई की दुकान में काम करता था। उसकी पहचान हुकुम सिंह निवासी पुरानी मंडी बाजार के रूप में हुई है। मृतक के पिता पुरानी मंडी में चौकीदार हैं। पुलिस के अनुसार दोस्तों के साथ हुकुम सिंह पार्टी कर रहा थे। इसी दौरान लेंटर से गिर गया। सुबह साढ़े छह बजे सूचना मिलते ही घटनास्थल का मुआयना किया। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


बेहोश मिली महिला, जीएमसी में मौत
जम्मू। नवाबाद मेटाडोर स्टैंड में बेहोशी की हालत में महिला मिली। पुलिस ने उसे जीएमसी पहुंचाया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार लोगों ने इसकी जानकारी दी। महिला को पहले पानी पिलाया गया। इसके बाद होश में आई। जीएमसी में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। ब्यूरो
विज्ञापन


संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

दोमाना। गोल गुजराल के खेल मैदान में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। लोगों ने पौनी चक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाया। मृतक की पहचान अमनदीप यादव (27) पुत्र महावीर यादव निवासी अलीगढ़ (यूपी) के रूप में हुई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed