फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   youth dead body found

Jammu News: उफनते नाले में डूबे युवक का शव बरामद, अंतिम संस्कार किया

Mon, 08 Jul 2024 06:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 08 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
youth dead body found
शव मिलते ही तरेबा गांव में छाया मातम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। उफनते नाले में डूबे तरेबा गांव के युवक का शव रविवार तड़के घटनास्थल से 300 मीटर दूर मिला। नाले का जलस्तर कम होते ही रविवार तड़के 5 बजे युवाओं ने अपने स्तर पर तलाशी अभियान चलाकर शव बरामद किया।
शव घर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। जब पुलिस पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाने लगी तो घरवालों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। पुलिस ने घरवालों के बयान लेने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि तरेबा और शेरे चक के बीच गुजरते नाले में शनिवार को लखविंदर सिंह पानी के तेज बहाव के कारण बह गया था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने रात 8.30 बजे तक नाले को खंगाला था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। लोगों ने सरकार से लखविंदर के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

पांच साल से नहीं बना पुल : पूर्व सरपंच

गांव तरेबा की पूर्व सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि घटनास्थल वाली जगह पर पिछले 5 साल से पुल बनाने की मांग की जा रही है। इसके लिए सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग से संपर्क बनाए रखा गया है। परंतु ग्रामीणों की समस्या को हमेशा नजरअंदाज किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सीमावर्ती लोगों को पुल की सुविधा दी गई होती तो आज लखविंदर कुमार की जान बच जाती। उन्होंने कहा कि घटनास्थल वाली जगह पर जल्द पुल मंजूर करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed