फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth Congress workers demonstrate

रैली निकाल रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बरसीं लाठियां

Wed, 24 Feb 2016 11:58 PM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers demonstrate

मोदी सरकार पर हर क्षेत्र में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए प्रेस क्लब के बाहर से रोष रैली निकाल तवी पुल जाम करने जा रहे प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग कर लाठीचार्ज किया।

विज्ञापन


प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रणव शगोत्रा समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर दोपहर बाद रिहा किया। दूसरी बार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दुर्गा नगर चौक पर लाठीचार्ज किया। यह कार्यकर्ता पुलिस व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रणव शगोत्रा की अगुवाई में युकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार पर नाकामियों की बौछार करते हुए रोष रैली निकाली। उन्होंने कहा, देश में एनडीए सरकार के विरोध में उठ रहे स्वरों को दबाने का प्रयास कर लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की शव यात्रा निकाल तवी पुल घेराव करने जा रहे थे

Youth Congress workers demonstrate

सीमांत इलाकों के लोगों से किए वादों को पूरा नहीं किया गया है। हरियाणा में जाट आंदोलन एनडीए सरकार की गलत नीतियों के कारण हुआ। महंगाई पर लगाम नही लग पाई है। जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक सरकार न होने और राज्यपाल शासन के लिए भाजपा-पीडीपी को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद कार्यकर्ता डोगरा चौक तक पहुंचने में जब कामयाब हो गए तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन पर लाठीचार्ज कर दिया और प्रदेशाध्यक्ष प्रणव शगोत्रा समेत कई युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

दुर्गा नगर चौक पर पुलिस व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं।

युवा कांग्रेस के जम्मू-पुंछ लोकसभा के महासचिव होशियार सिंह का कहना है कि मंगलवार को चौकी अफसर ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया था। इसके विरोध में प्रदर्शन किया गया और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed