फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth Congress Leader Held Protest

Jammu News: प्रदर्शन कर रहे दर्जनों युवा कांग्रेसी हिरासत में लिए, छोड़े

विज्ञापन
Youth Congress Leader Held Protest
- हरि सिंह पार्क के बाहर पुलिस से धक्कामुक्की, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

- उपराज्यपाल को अतिरिक्त शक्तियां देने और बढ़ते आतंकी हमलों का कर रहे थे विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। युवा कांग्रेस ने उपराज्यपाल को केंद्र सरकार द्वारा अतिरिक्त शक्तियां देने और बढ़ते आतंकी हमलों के विरोध में हरि सिंह पार्क में शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्जनों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिन्हें जिला पुलिस लाइन में डेढ़ घंटा रखने के बाद छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
प्रदर्शन की सूचना पहले से होने से भारी सुरक्षा बल को तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगह बैरिकेड लगाए गए थे। जैसे ही प्रदर्शनकारी रैली की शक्ल में आगे बढ़े, पुलिस और अर्ध सैनिक बलों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिससे दोनों पक्ष में धक्कामुक्की हुई। कई कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी नीचे गिर गए। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर जिला पुलिस लाइन में भेजा। इस दौरान युवा कांग्रेस प्रभारी मान सिंह राठौर, प्रदेश अध्यक्ष आकाश भारत ने कहा कि युवा कांग्रेस उपराज्यपाल को अतिरिक्त शक्तियां देने के फैसला का विरोध करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इससे लोकतंत्र की हत्या होगी। विस चुनाव के बाद सरकार कठपुतली की तरह काम करेगी। केंद्र सरकार इस फैसले को वापस ले। पिछले 40 दिन में जम्मू-कश्मीर में 11 से 12 आतंकी हमले हुए, जिसमें एक दर्जन से अधिक जवान बलिदान हुए। क्षेत्र में बिगड़ते हालात बेहद चिंताजनक हैं। जम्मू-कश्मीर को बिना किसी देरी के और विधानसभा चुनाव से पहले पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने गृह विभाग द्वारा पारित संशोधनों के खिलाफ केंद्र सरकार की आलोचना की। इसमें उपराज्यपाल को प्रशासनिक सचिवों और अखिल भारतीय सेवा अधिकारियों के कैडर पदों के स्थानांतरण और नियुक्ति तथा लोक व्यवस्था, अखिल भारतीय सेवा और एसीबी से संबंधित प्रस्तावों से संबंधित मामलों पर निर्णय लेने की शक्ति दी गई है। केंद्र सरकार का सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जल्द राज्य का दर्जा बहाल करने का कोई इरादा नहीं है।

प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चेतन सिंह, महासचिव राहुल टंडन, परमजीत सिंह पम्मी आईवाईसी समन्वयक, मनीष तिवारी आईवाईसी प्रभारी सोशल मीडिया, रिकी डलोत्रा प्रभारी पीवाईसी कार्यालय जम्मू, उपाध्यक्ष दिव्यांश जमवाल, अमित स्याल, राज्य महासचिव पीवाईसी अनिरुद्ध साहनी, सुशील भगत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed