फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three families were moved to a safe location following a land subsidence incident in Ramban.

Jammu: रामबन में बारिश के बाद जमीन धंसी, घरों में आई दरारें, तीन परिवारों के 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Mon, 24 Aug 2026 12:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 24 Aug 2026 12:21 PM IST
सार

रामबन के राजगढ़ इलाके में जमीन धंसने और घरों में दरारें आने के बाद तीन परिवारों के 10 सदस्यों को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Three families were moved to a safe location following a land subsidence incident in Ramban.
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जमीन धंसने और घरों में दरारें आने के बाद प्रशासन ने तीन परिवारों के 10 सदस्यों को एहतियातन सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। घटना तहसील राजगढ़ के कुलथी चक्का कुंडी गांव में चिनाब नदी के किनारे हुई।

विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच गांव में जमीन धंसने की घटना सामने आई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही प्रशासन  राजस्व विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया।

राजगढ़ के तहसीलदार मेजर सिंह ने बताया कि भगत राम का एक गैर-आवासीय ढांचा बहकर क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं चाट राम, चमन लाल और भूषण लाल के घरों में जमीन धंसने के कारण दरारें आई हैं। प्रभावित परिवारों को अस्थायी रूप से रहने के लिए टेंट उपलब्ध कराए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नायब तहसीलदार समेत अन्य कर्मचारी गांव में तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई अन्य घरों में भी दरारें और नुकसान होने की जानकारी दी है।

स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई कि भारी बारिश के बाद बगलिहार जलविद्युत परियोजना से पानी छोड़े जाने के कारण जमीन अस्थिर हुई हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि जमीन धंसने और मकानों में दरार आने के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

इस बीच, डोडा जिले के पुल डोडा के पास सोमवार सुबह चिनाब नदी की तेज धारा में बह गए एक व्यक्ति को एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचा लिया। वह गैर-स्थानीय मजदूर था और रेत निकालने वाली मशीन के ऑपरेटर के रूप में काम करता था। अधिकारियों के मुताबिक, रेत खनन का ठेका एक निजी कंपनी को दिया गया है। नदी में बह गई मशीन को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed