फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Youth Commit Sucide in Reasi

Jammu News: घर में ही फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
Youth Commit Sucide in Reasi
रियासी। जिला मुख्यालय के साथ लगते गीता नगर में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में शुक्रवार की रात उसके कमरे में फंदे के साथ लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक तरुण शर्मा शुक्रवार शाम को घर लौटा था। काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घर वालों ने दरवाजा खटखटाया। मगर दरवाजा अंदर से बंद था। परिजन किसी तरह से कमरे में पहुंचे तो देखा कि तरुण फंदे के साथ लटका हुआ था। परिवार ने बिना देरी किए उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन वहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिवार के हवाले कर दिया गया। स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। युवक का मोबाइल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed