{"_id":"593adee34f1c1b34539cafbe","slug":"youth-came-for-vaishno-devi-darshan-commited-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णों देवी के दर्शन के लिए आए युवक-युवती, मंदिर से लौटकर कर ली खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैष्णों देवी के दर्शन के लिए आए युवक-युवती, मंदिर से लौटकर कर ली खुदकुशी
ब्यूरो,अमर उजाला/कटड़ा(जम्मू)
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
फंदे से लटक कर आत्महत्या
- फोटो : डेमो फोटो
गुजरात से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए धर्मनगरी पहुंचे एक युवक और युवती का शव शुक्रवार को एक निजी गेस्ट हाउस में फंदे से लटकते हुआ पाया। जानकारी के अनुसार बुधवार को गुजरात से पहुंचे युवक और युवती ने एक निजी गेस्ट हाउस में कमरा लिया। इसके बाद वे शाम के समय दर्शन के लिए चले गए।
विज्ञापन
वीरवार को दर्शन करने के बाद वे गेस्ट हाउस में पहुंचे। अगले दिन सुबह देर तक जब उन्होंने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो गेस्ट हाउस के एक लड़के ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दरवाजा नहीं खुलने की स्थिति में खिड़की का शीशा तोड़ा गया, तो देखा कि दोनों के शव पंखे से लटक रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फिर शव को फंदे से उतारा गया।
विज्ञापन
पहचान पत्र के जरिये दोनों के घर का पता चला, जिसके बाद परिवार को सूचित किया गया। इस बीच पता चला कि लड़की के परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। मृतक चिंतन और जाह्नवी पटेल दोनों निवासी अहमदाबाद गुजरात के रहने वाले थे। यह भी बताया गया कि युवक शादीशुदा था।