फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Your party uprooted due to cost of sand and gravel

रेत, बजरी के दाम महंगा होने से उखड़ी अपनी पार्टी

विज्ञापन
Your party uprooted due to cost of sand and gravel
विजयपुर। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने खनन विभाग के खिलाफ रैली निकाली। जम्मू संभाग के प्रांतीय प्रधान पूर्व मंत्री सरदार मंजीत सिंह की देख रेख में आयोजित कार्यक्रम में खानन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। उन्होंने कहा कि खनन के जो भी ठेके दिए गए हैं वह अन्य राज्यों के रहने वाले हैं। कहा कि जब स्थानीय लोग रेत लेने नदियों में जाते हैं तो वहां पर ठेकेदार ट्रैक्टर-ट्राली वालों से अभद्रता करते हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार इन लोगों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। मंजीत सिंह ने कहा प्रशासन इस मसले को हर करे नहीं तो पार्टी उग्र प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी के लोगों के आलावा क्षेत्र के पंचों सरपंचों और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन

अखनूर में नारेबाजी
अखनूर। अपनी पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार उप्पल के साथ ब्लॉक अध्यक्षों और अन्य सक्रिय श्रमिकों ट्रैक्टर ट्रॉली मालिकों और ब्लॉक के प्रमुख नागरिकों, भलवाल ब्राह्मण और खौड ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहा कि स्थानीय लोगों से खनन का अधिकार छीन लिया गया है। रेत, बजरी, पत्थर और अन्य निर्माण सामग्री की दरों में बढ़ोतरी हो रही है। विरोध प्रदर्शन प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया गया था। मौके पर सोहन सिंह , रविकांत शर्मा, विजय कुमार शर्मा, मदन लाल परगवालियां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed