फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   young men killed in road accident

नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में युवक की मौत

Sat, 14 Mar 2015 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Sat, 14 Mar 2015 10:56 AM IST
विज्ञापन
young men killed in road accident

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे सहित दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत बिगड़ने की वजह से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर से सटे चन्नग्रां इलाके में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर हो गई।

शुक्रवार की दोपहर हुए हादसे में छब्बीस वर्षीय ज्योति प्रकाश निवासी चन्नग्रां और अड़तालीस वर्षीय मोहिंदर कुमार निवासी गोविंदसर घायल हो गए। आनन-फानन घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


जहां पर प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद ज्योति प्रकाश (26) को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके कुछ समय बाद ही जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर लोगेट मोड़ के नजदीक तीन वाहन भिड़ गए। कार (पीबी29एच-0023) जम्मू से लखनपुर की तरफ जा रही थी। इसी बीच कार ने स्कूटर (जेके08-8349) को टक्कर दे मारी। इसी दौरान बाइक (जेके08सी-3891) भी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हादसे में वार्ड छह कठुआ के रहने वाले सुखदेव शर्मा और लच्छीपुर निवासी हरबंस सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। घायलों की हालत अब स्थिर बताई जाती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed