{"_id":"d28520ec33e16fdada7af5bb20bb8500","slug":"young-men-dead-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शहीदी चौक पर बस और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद चौक पर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालीबड़ी से कठुआ बस अड्डे की ओर जा रही बस (जेके02एएन-6981) शहीदी चौक पर बस अड्डे की ओर जाने के लिए मुड़ रही थी।
बाइक (पीबी06-5859) से जा रहे चंद्र शेखर (26) निवासी वार्ड चार कठुआ की बस से भिड़ंत हो गई। बाइक बस के पीछे जा टकराई। मौके पर गंभीर रूप से घायल हुए चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां डाक्टरों ने तुरंत ही उसका उपचार शुरू कर दिया, लेकिन उपचार के दौरान ही युवक ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने बताया कि चंद्रशेखर के सिर और बाजू पर गंभीर चोटें आईं थीं।
विज्ञापन
हादसे में उसकी टांग भी टूट चुकी थी। मौत का संभावित कारण सिर पर चोट बताया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी। शव को जिला अस्पातल के शव गृह में रखा गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने ट्रैफिक विभाग के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला। लोगों का कहना था कि यातायात कर्मचारी दुकानों पर खड़े रहते हैं और अपने कार्य को सही से अंजाम नहीं देते। मौके पर आकर डीटीआई सर्वजीत सिंह ने लोगों को शांत करवाया।