{"_id":"ee336a8b0facd944d6ed019c9cdc53ba","slug":"young-men-dead-in-road-accident-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 19 Jan 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोल्डन गेट के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पठानकोट से कठुआ की ओर आ रही बाइक की (पीबी03डब्लू-2614) विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी (जेके08सी-9811) के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों पर सवार तीन युवक राकेश सिंह निवासी शिवा नगर, अविनाश खन्ना निवासी लखनपुर और निशितोष निवासी शिवानगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही निशितोष ने दम तोड़ दिया। राकेश और अविनाश को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू किया गया। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर डाक्टरों ने उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। वहीं निशितोष का शव का जिला अस्पातल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन