{"_id":"5b93caff867a557f70415ee5","slug":"young-man-shot-dead-near-nasim-bagh-area-of-hazratbal-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के बाहरी इलाके में युवा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के बाहरी इलाके में युवा की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 08 Sep 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
demo
श्रीनगर में हजरतबल के नसीम बाग इलाके में अज्ञात लोगों ने एक युवा को गोली मार दी। पुलिस ने डेडबॉडी के पास मिले आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान करने की कोशिश की लेकिन यह कार्ड किसी और का निकला। युवक के पास से एक पिस्तौल और पत्रिका बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मृतक एक आईएस आतंकवादी था। यह जकीर मुसा समूह के एक आतंकवादी ग्रुप के लिए काम करता था। पुलिस अधिकारी के अनुसार मृतक की पहचान आसिफ नरीर दार पुत्र नजीर अहमद दार के रुप में हुई। जो पंजागम अवंतीपोरा का रहने वाला है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार वह आईएसजेके मुसा समूह का सक्रिय सदस्य था और शायद किसी प्रतिद्वंद्वी समूह द्वारा मारा गया होगा। बता दें कि इससे पहले पुलिस को मृतक के पास से इस्लाम विश्वविद्यालय के इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएसटी) का एक आईडी कार्ड इशफाक अहमद के रूप में मिला था।
विज्ञापन