फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   young man climbed the tower in miran sahib

गैंस्टरों की धमकियों से परेशान युवक चढ़ा टावर पर

Mon, 15 Feb 2016 10:49 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
young man climbed the tower in miran sahib

सिंबल कैंप में रविवार को एक युवक के टावर पर चढ़ते ही सभी की सांसें अटक गईं। इस घटना से परिवार के सदस्यों में जहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, वहीं आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी आनन-फानन में पहुंची।

विज्ञापन


सभी की नजरें टावर के ऊपर चढ़े युवक पर टिक गई थीं। कोई अनहोनी न हो जाए, यह सोच सभी युवक को टावर से उतर जाने के लिए मनाते रहे। लेकिन, वह इसके लिए तैयार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


वह यही रट लगाता रहा कि जब तक पुलिस के उच्च अधिकारी या जिलाधीश नहीं पहुंचते, तब तक वह टावर से नहीं उतरेगा। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद उसे उतारा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगेस्टरों की धमक‌ियों से था परेशान

young man climbed the tower in miran sahib

दरअसल नशे का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई नहीं किए जाने से सिंबल कैंप वार्ड एक के सुखवीर सिंह उर्फ रिंकू में पुलिस के प्रति रोष था। इसी बात को लेकर वह टाली मोड़ के पास रविवार को टावर पर चढ़ गया।

पुलिस थाना प्रभारी, एसडीपीओ आरएस पुरा और एसपी हेडक्वार्टर आरके कोतवाल मौके पर पहुंचे। पांच घंटे के बाद डीआईजी अशकूर वानी, आईजी दानिश राणा मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह टावर से उतरने के लिए राजी हुआ।

जिलाधीश जम्मू सिमरनजीत सिंह ने पुलिस अधिकारियों से मामले में जानकारी प्राप्त करने के साथ सुखवीर और उसके परिवार के सदस्यों से मिले। उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

सुखवीर की पत्नी और बहन ने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ सुखवीर ने पुलिस में शिकायत की थी, अब वह सुखवीर को धमका रहे थे, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। युवक के टावर पर चढ़ने के दौरान मौके पर जाम की स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed