{"_id":"40d43d7326925473b9d289456f6bc538","slug":"yoga-university-to-be-announced-for-mantalai-at-yoga-diwas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व योग दिवस पर मानतलाई के लिए बड़ी घोषणा की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व योग दिवस पर मानतलाई के लिए बड़ी घोषणा की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानतलाई में अंतरराष्ट्रीय योग विश्वविद्यालय बनाए जाने की घोषणा के बाद अब विश्व योग दिवस पर कोई बड़ी घोषणा की उम्मीद लोगों को है। उम्मीद जताई जा रही है 21 जून को विश्व योग दिवस पर विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए राशि या भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो सकता है। मानतलाई में दिवंगत योग गुरु धरेंद्र ब्रह्मचारी का आश्रम है। उनके देहांत के बाद आश्रम सुनसान पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
आश्रम के अंदर विश्व स्तर का हास्टल, क्लासरूम और योग केंद्र बना है। हालांकि पहले इस जगह पर आईआईटी बनाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन जमीन अधिग्रहण में आई अड़चनों के कारण आईआईटी अन्य स्थान पर बनाया जाएगा। नई सरकार ने पदभार संभालते ही मानतलाई में विश्व स्तर के विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की। इस घोषणा को भी दो महीने बीत चुके हैं। घोषणा के बाद कोई भी कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन
जमीनी स्तर पर भी कोई प्रगति नहीं हुई। करीब एक हजार कनाल तक फैले आश्रम के अंदर हेलीपेड भी बना हुआ है। विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जम्मू कश्मीर में इससे बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती है। सरकार को भी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कोई खास रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी। सरकार पहले ही इस आश्रम को अपने अधीन ले लिया है। अब लोगों को उम्मीद है कि 21 जून को विश्व योग दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर विश्वविद्यालय निर्माण की तरफ सरकार के कदम बढ़ सकते हैं। गठबंधन में भाजपा के शामिल होने के कारण उम्मीदें पूरी होने की भी संभावना है। पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष बलवंत सिंह मनकोटिया के अनुसार विश्वविद्यालय बनने से क्षेत्र का विकास होगा और पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र का वातावरण भी योग केंद्र के लिए उपयुक्त है और गर्मियों में भी मौसम सुहाना रहता है।