फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yoga

योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान

विज्ञापन
yoga
परगवाल में चिनाब नदी के किनारे योग करते युवा। - फोटो : AKHNOOR
आरएस पुरा। गांव सलेहड़ में योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रवक्ता राकेश पंत ने किया है। योग सत्र में अनन्य सांग्र ने शरीर को निरोग रखने के लिए अलग-अलग योगासन कराए। योग के संग करोना से जंग का संदेश देते हुए हरभजन पम्मी ने लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने का आह्वान किया। राकेश पंत ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सभ्यता और परंपरा से जुड़ा है। हमारे ऋषि मुनियों ने भी योग के द्वारा अपने शरीर को निरोग रखने का मंत्र दिया था। इस मौके पर शिव कुमार शर्मा, राज कुमार, सुखदेव राज, सुजीत सैनी, सुरेश चौधरी व सुखदेव चाढ़क आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

सांसद ने अखनूर किले में किया योग
अखनूर। योग दिवस पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से "योग एक भारतीय विरासत" के अंतर्गत योग शिविर राजा विराट किले में किया गया। कार्यक्रम में सांसद जुगल किशोर शर्मा और पूर्व मंत्री एवं भाजपा उपाध्यक्ष शाम लाल शर्मा शामिल हुए। उन्होंने योग का अभ्यास किया। कार्यक्रम का आरंभ सुबह सात बजे हुआ।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग करना चाहिए, ताकि इम्यूनिटी बनी रहे। पूरे विश्व में इन दिनों योग को लोग प्राथमिकता दे रहे हैं। पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए योग बेहतर इलाज है। हर सदस्य को योग के बीच कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। शिक्षा के मध्य में बच्चों को योग का महत्व बताया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजीव शर्मा, एसडीएम चांद किशोर शर्मा, एसडीपीओ वरुण जंडियाल, भाजपा जिला प्रधान जगदीश भगत, म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पार्षद राकेश मलहोत्रा, थाना प्रभारी हिलाल अजहर सहित अन्य मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चिनाब किनारे किया योग
परगवाल। योग दिवस सोमवार को लोगों ने घरों में योगा कर इस दिन को अपने तरीके से मनाया। पंचायत सरवाल के गांव गवाढ में युवाओं ने सुबह चिनाब किनारे पहुंचकर योगासन कर इस दिन को मनाया। इस मौके पर कुलजीत सिंह और पवन सिंह ने बताया कि योग करने से कई रोगों से मुक्ति मिलती है। खासकर कोरोना के चलते सभी लोगों को योगासन करना चाहिए। इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। संवाद
परगवाल में चिनाब किनारे योगासन करते युवा
करो योग रहो निरोग, योग से ही होगा जीवन खुशहाल
ज्यौड़ियां। योग दिवस के उपलक्ष्य में "योग एक भारतीय विरासत" कार्यक्रम के तहत खौड़ तथा ज्यौड़ियां में कई स्थानों पर लोगों की तरफ से योग किया गया। इसमें एक योग समारोह खड़ाह बल्ली मंडल के गांव डगेर बाबा मईमल देवस्थान में किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगन नाथ ने की। सुबह छह से सात बजे तक भूषण बराल ने भलवाल ब्राह्मणा ब्लॉक की पंचायत देवीपुर के गांव नड में आयोजित योग कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस मौके पर एमसी ज्यौड़ियां अध्यक्ष मदन लाल, मंगा राम, शाम चौधरी, दलजीत सिंह, किरन बाला, रवींद्र बाली, सुभाष सिंह उपस्थित रहे। राकेश कुमार ने योगा के आसन सिखाए। वहीं मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में पहला कार्यक्रम खौड़ में हुआ और दूसरा कार्यक्रम पंचायत मट्टू के गवर्नमेंट हाई स्कूल दतयाल में। इसमें डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह, सेवानिवृत्त हेडमासटर दर्शन सिंह एमसी अध्यक्ष डिप्टी राम, मनमोहन, जीएस चिब, नरेंद्र सिंह, रतन सिंह, पार्षद दीपक सिंह भाऊ, राज कुमार, प्रदीप चौधरी, स्वर्ण सिंह मनहास आदि उपस्थित रहे। संवाद
92 वाहिनी सीमा प्रहरी ने गर्मजोशी के साथ मनाया योग दिवस
परगवाल। कोरोना की त्रासदी के बीच सोमवार को योग दिवस मनाया गया। योग थीम " योगा फॉर वेल बीइंग" यानी स्वास्थ्य के लिए योग के तहत सीमा सुरक्षा बल की 92वीं वाहिनी द्वारा भी बेहद गर्मजोशी के साथ योग दिवस सभी सीमा चौकियों एवं वाहिनी हेडक्वार्टर में मनाया गया। कमांडेंट संजय चौहान के साथ समस्त अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों को प्रशिक्षित टीम ने योग कराया। इस अवसर पर 92वीं वाहिनी बावा चीफ एक्जीक्यूटिव फैमिली वेलफेयर सेंटर मोनिका चौहान के साथ सभी महिला कार्मिक, प्रहरी संगनियों तथा बच्चों ने भी योगाभ्यास किया। योग के दौरान कोविड गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखा गया। संवाद
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कई स्थानों पर लोगों ने किया योग
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कई सामाजिक संगठनों सहित भाजपा नेताओं ने सोमवार सुबह योग करने के साथ लोगों को जागरूक किया।
भाजपा आरएस पुरा ने योग सत्र का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान हरभजन सिंह पम्मी ने की। कार्यक्रम का आयोजन प्रवक्ता राकेश पंत की तरफ से किया गया। योग सत्र में शरीर को निरोगी रखने के लिए अलग-अलग योगासन कराए। राकेश पंत ने कहा कि योग हमारी प्राचीन सभ्यता और परंपरा से जुड़ा है। हमारे ऋषि मुनियों ने भी शरीर को निरोगी रखने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लेकर गए हैं और भिन्न भिन्न देशों ने आज इसे अपने देशों में बढ़ावा दिया है वो यह दर्शाता है कि भारत की ये सनातन पद्धति कोरोना जैसी बीमारियों और शरीर को निरोगी रखने के लिए कारगर सिद्ध हुई है। इस मौके पर शिव कुमार शर्मा, राजकुमार, सुखदेव राज, सुजीत श्रेणी, सुरेश चौधरी, सुखदेव चालक आदि लोग उपस्थित थे।
वहीं सीमावर्ती गांव सत्तोवाली में मोटिवेट ग्रुप रवि फलोरिया की अध्यक्षता में युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जागरूक किया। भाजपा मीरां साहिब मंडल प्रधान कुलदीप शर्मा की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया, जिसमें डीडीसी सदस्य विद्या मोटन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवराज शर्मा सहित क्षेत्र के कई लोगों ने योग किया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की रही धूम
क्षेत्र में कई स्थानों पर मनाया गया
अरनिया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सोमवार को महिलाओं के साथ सभी लोगों में उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर तो सूर्य निकलने से पहले ही योग आसन शुरू कर दिया गया, जबकि महिलाओं सहित कई लोगों ने सूर्य की पहली किरण के साथ खुले मैदानों में पहुंच कर योग करना शुरू कर दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कई लोगों को साथ लेकर गांव पोयाल में योग आसन किए। दूसरी ओर आरएस पुरा के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सोनू पंडित ने अरनिया मंडल के साथ स्टेडियम में योग किया, जिसमें पूर्व सरपंच डॉक्टर रघुवीर सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल रहे।
जिले भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुए कार्यक्रम
सांबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को जिले भर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने योग के गुण सीखे। जिला प्रशासन की ओर से आयुष विभाग की देखरेख में वर्चयुल मोड पर योग सिखाया गया। इसमें आयुष के निर्देशक डॉ. विक्रम और उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की देखरेख में योग की कक्षाएं शुरू कराई गईं। इसमें योग के प्रशिक्षकों ने योगदान दिया।
इस अवसर पर सौ लोगों ने योग सीखा। कस्बे के वीरभूमि पार्क में स्थानीय लोगों ने योग किया। भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी निलंबर डोगरा की ओर से ऑनलाइन योग का कार्यक्रम किया गया। इसमें घर बैठे ही लोगों ने योग के गुण सीखे। सीमावर्ती कस्बा राजपुरा में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राधा कृष्ण, पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा भी शामिल रहे। पहाड़ी कस्बा सुंब में डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह ने लोगों के साथ योग किया। सीआरपीएफ के कमांडिंग अधिकारी धीरेंद्र वर्मा की देखरेख में जवानों को योग सिखाया गया।
लोगों ने घरों में योग किया
विजयपुर। विश्व योग दिवस पर लोगों ने घरों में योग किया। नेताओं, संगठनों और हर वर्ग के लोगों ने सुबह उठकर योग किया और स्वस्थ रहने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, जयराम शर्मा, अमीत दुबे, पूर्व चेयरमैन दीपक कुमार आदि ने बताया कि योग करने से कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इस मौके पर विजयपुर, जख, स्वांखा मोड, गुढा सलाथिया, थलोडी, बदवाल आदि स्थानों पर लोगों ने योगा किया। संवाद

सीआरपीएफ की 38 वीं वाहिनी ने मनाया योग दिवस
बाड़ी ब्राह्मणा। सीआरपीएफ की 38वीं वाहिनी हेडक्वार्टर में सीआरपीएफ के अधिकारियों और सिपाहियों ने योग दिवस मनाया। योग दिवस की अध्यक्षता कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा ने की। इस दौरान एक वर्कशॉप हुई, जिसमें योग के अलग-अलग आसन पेश किए गए। वर्कशॉप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ योग योग आश्रम गोल गुजराल से रजनी गुप्ता, राजीव गुप्ता और भूषण शर्मा मौजूद थे। योग के तरीके बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed