फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   yoga camp, trikuta nagar

Jammu News: त्रिकुटा नगर में निशुल्क विलक्षण योग शिविर लगाया

विज्ञापन
yoga camp, trikuta nagar
कार्यक्रम में भाग लेते लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से त्रिकुटा नगर जम्मू के प्रवीण कॉलोनी में सत्संग आश्रम में स्वास्थ्य जाग्रति कार्यक्रम आरोग्य के तहत रविवार को निशुल्क विलक्षण योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस दौरान संस्थान की तरफ से आशुतोष महाराज के शिष्य योगाचार्य स्वामी सुकर्मा नंद ने बताया कि बढ़ते हुए शहरीकरण, प्रदूषण, अनियमित आहार विहार और औद्योगिकीकरण से जहां वृक्ष कटाव से प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति पैदा हुई है। वहीं, प्रदूषित वायु में सांस लेना भी दूभर हो चुका है। स्वामी जी ने साधकों को नाड़ी शोधन, अनुलोम विलोम, स्कन्ध चालन, पाद चालन, मंडूक आसन, अर्ध चंद्रासन, उत्तिष्ट तान आसन इत्यादि क्रियाओं का अभ्यास करवाया। स्वामी जी ने साधकों को जल संरक्षण और पौधारोपण करने की प्रेरणा दी और संकल्प भी करवाया। संस्थान ने अपने आरोग्य प्रकल्प के तहत साधकों को आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed