{"_id":"6750bebace156e87e30cb916","slug":"yog-center-established-rspura-news-c-274-1-rsp1001-101425-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीएचसी के टीकाकरण कक्ष में बनेगा योग केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीएचसी के टीकाकरण कक्ष में बनेगा योग केंद्र
Thu, 05 Dec 2024 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता सुनील दत्त शास्त्री तहसीलदार को फटकार लगाते हुए। संवाद
- फोटो : rspura
आयुष योग केंद्र को लेकर भाजपा नेता ने तहसीलदार को लगाई फटकार
अरनिया। अरनिया पीएचसी में दूसरे दिन भी आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। बैठक के दौरान पीएचसी के टीकाकरण कक्ष में योग केंद्र बनाने पर सहमति बनी। बुधवार को भाजपा के जिला जम्मू बॉर्डर के अध्यक्ष सुनील दत्त शास्त्री ने तहसीलदार को फटकार लगाई।
वहीं नींवपत्थर रखने पहुंचे विधायक डॉ. राजीव भगत ने आयुष अधिकारी वंदना डोगरा, तहसीलदार अमनदीप सिंह, पीडब्ल्यूडी विभाग के एईई रफीक मोहम्मद, भाजपा नेता सुनील दत्त शास्त्री, पूर्व सरपंच बलबीर कौर और वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में बैठक की। विधायक डॉ. राजीव भगत ने आयुष, पीडब्ल्यूडी विभाग और तहसीलदार को अरनिया पीएचसी के टीकाकरण कक्ष में आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कक्ष का निर्माण कार्य आयुष योग केंद्र की छत पर किया जाएगा। विधायक डॉ. राजीव भगत ने आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र के निर्माण कार्य का नींवपत्थर रख दिया है।
बता दें कि अरनिया पीएचसी में आयुष डिस्पेंसरी और योग केंद्र का मंगलवार को अरनिया तहसीलदार ने निर्माण कार्य शुरू करवाया था। इसके चलते विरोध कर रहे लोगों को शांत करवाने के लिए पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा। इसके बाद बुधवार सुबह भाजपा नेता सहित कुछ लोगों ने तहसीलदार का घेराव कर लिया, जिससे स्थिति ज्यादा तनावपूर्ण हो गई। मगर बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया गया।