फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Wrote letter to Prime Minister Narendra Modi to open path of Sharda Peeth

शारदा पीठ का रास्ता खोलने को पीएम को लिखा पत्र, 'हिंसा के दुष्चक्र से बाहर निकालने में मदद मिलेगी'

Sun, 02 Dec 2018 05:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 02 Dec 2018 05:27 AM IST
विज्ञापन
Wrote letter to Prime Minister Narendra Modi to open path of Sharda Peeth
पीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीओके स्थित शारदा पीठ धाम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रास्ता खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह जम्मू कश्मीर को कूटनीतिक और राजनीतिक प्रयासों से हिंसा के दुष्चक्र से निकालने में मददगार भी साबित होगा। 
विज्ञापन


पत्र में उन्होंने लिखा है कि पीओके स्थित शारदा पीठ कश्मीरी पंडितों के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान है। आजादी के पहले वे यहां जाते भी थे। अब कश्मीरी पंडितों की मांग है कि इसे खोला जाए। 
विज्ञापन


करतारपुर कॉरिडोर के बाद कश्मीरी पंडित भी उत्साहित हैं कि इसी तरह शारदा पीठ को भी खोला जाए, जिससे रिश्तों को मजबूती मिल सके। इस संबंध में कुछ कश्मीरी पंडित उनसे मिले भी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस मुद्दे को प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया था। विश्वास है कि आप इस मुद्दे को प्राथमिकता पर लेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि रिसायत के सभी वर्ग के लोग इस प्रयास का स्वागत करेंगे। 

पत्र में उन्होंने लिखा है कि हमारी पार्टी हमेशा से दोनों देशों के बीच आपसी भरोसे को बढ़ाने के लिए लोगों के बीच संपर्क बढ़ाए जाने की पक्षधर रही है। 

इसलिए हमेशा से दोनों देशों के बीच पुराने रास्तों को खोले जाने का समर्थन किया है। आपके पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने मुजफ्फ राबाद और रावलाकोट के रास्ते को खोला था। अब करतारपुर को खोले जाने से नए अवसर सामने आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed